लाइव न्यूज़ :

यूनान: यात्री ट्रेन और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर में 26 लोगों की हुई है मौत- 85 घायल, बचाव कार्य जारी

By भाषा | Updated: March 1, 2023 09:04 IST

मामले में बोलते हुए दमकल विभाग के प्रवक्ता वासिलिस वर्थकोयनिस ने बताया है कि दोनों ट्रेन के बीच टक्कर काफी भीषण थी, डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं और कठिन परिस्थितियों में लोगों को निकालने का काम जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देयूनान में बुधवार तड़के एक यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हुई है। इस हादसे में 26 लोगों की जान चली गई है और 85 लोग घायल है। ऐसे में घायलों की मदद के लिए सेना को भी बुलाया गया है।

एथेंस: यूनान में बुधवार तड़के एक यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी की टक्कर में 26 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 85 अन्य लोग घायल हो गए हैं। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। 

टक्कर के बाद मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे

एथेंस से करीब 380 किलोमीटर उत्तर में टेम्पे के पास टक्कर के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए और कम से कम तीन में आग लग गई है। नजदीकी लारिसा शहर में अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 25 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। 

इलाज के अस्पतालों को किया गया है ‘अलर्ट’ 

दमकल विभाग के प्रवक्ता वासिलिस वर्थकोयनिस ने बताया कि दोनों ट्रेन के बीच टक्कर काफी भीषण थी, डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं और कठिन परिस्थितियों में लोगों को निकालने का काम जारी है। उन्होंने बताया कि आग से झुलसे लोगों के इलाज के लिए अस्पतालों को इलाके में ‘अलर्ट’ कर दिया गया है। घटनास्थल पर दर्जनों एंबुलेंस भी तैनात हैं। 

सेना से भी ली गई है मदद

‘हेडलैंप’ पहने बचावकर्मी घने धुएं में क्षतिग्रस्त डिब्बों में फंसे हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त मदद के लिए सेना से भी संपर्क किया गया है। रेल संचालक ‘हेलेनिक ट्रेन’ के अनुसार, एथेंस से थेसालोनिकी जाने वाली ट्रेन में हादसे के समय करीब 350 यात्री सवार थे।  

टॅग्स :GreeceAthensRailways
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारतचिलचिलाती गर्मी में लोको पायलटों का ‘मुंडी गरम’ प्रदर्शन

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत