लाइव न्यूज़ :

जापान के क्योतो एनिमेशन स्टूडियो में शख्स ने लगाई आग, अब तक 24 की मौत, करीब 70 लोग मौजूद थे

By भाषा | Updated: July 18, 2019 13:52 IST

अधिकारियों ने कहा कि उन्हें लगता है कि कई और लोग आग से बचने में नाकाम रहे। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘भूतल और पहली मंजिल पर 12 लोग दम घुटने के कारण मृत मिले।’’ इससे पहले अधिकारियों ने आग लगने के कारण एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि जानबूझकर आग लगाई गई लेकिन अभी इसके पीछे के मकसद के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।अधिकारियों ने बताया कि घटना में 35 लोग घायल हो गए जिनमें से 10 की हालत गंभीर है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि घटना के वक्त इमारत में करीब 70 लोग मौजूद थे।

जापान में एक एनीमेशन प्रोडक्शन कंपनी पर बृहस्पतिवार को संदिग्ध आगजनी हमले में 13 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।

क्योतो शहर में स्थित इमारत जलकर राख हो गई। पुलिस ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि जानबूझकर आग लगाई गई लेकिन अभी इसके पीछे के मकसद के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

अधिकारियों ने कहा कि उन्हें लगता है कि कई और लोग आग से बचने में नाकाम रहे। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘भूतल और पहली मंजिल पर 12 लोग दम घुटने के कारण मृत मिले।’’ इससे पहले अधिकारियों ने आग लगने के कारण एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की थी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना में 35 लोग घायल हो गए जिनमें से 10 की हालत गंभीर है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि घटना के वक्त इमारत में करीब 70 लोग मौजूद थे। दमकल विभाग के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘बचाव अभियान चल रहा है और हम अंदर फंसे पीड़ितों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।’’

पुलिस ने बताया कि वे आग लगने के कारण का पता लगा रहे हैं लेकिन यह एक संदिग्ध आगजनी हमला लग रहा है। क्योतो के प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘‘एक व्यक्ति ने कुछ तरल पदार्थ फेंका और आग लगा दी।’’ सरकारी प्रसारक एनएचके ने बताया कि व्यक्ति को घटना के संबंध में हिरासत में ले लिया गया और बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

टॅग्स :जापानभीषण आगअग्नि दुर्घटनाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत