लाइव न्यूज़ :

काबुल से 160 ऑस्ट्रेलियाई और अफगान नागरिकों को निकाला गया: मॉरिसन

By भाषा | Updated: August 20, 2021 12:21 IST

Open in App

कैनबरा, 20 अगस्त (एपी) ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को कहा कि तीसरे निकासी विमान के बाद काबुल से ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के 160 से अधिक नागरिकों को निकाला जा चुका है। मॉरिसन ने कहा कि अफगानिस्तान में 20 साल तक चले युद्ध के दौरान ऑस्ट्रेलिया की मदद करने वाले अफगान लोगों और ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को मिलाकर 60 लोगों को रात में विमान के जरिए संयुक्त अरब अमीरात भेजा गया। उन्होंने बताया कि पहला ऑस्ट्रेलियाई विमान 94 लोगों को लेकर शुक्रवार को पश्चिमी तटीय शहर पर्थ में उतरा। मॉरिसन के अनुसार ऑस्ट्रेलिया काबुल विमानपत्तन के अतिरिक्त अफगानिस्तान के अन्य हिस्सों से लोगों को नहीं निकाल सका। मॉरीसन के अनुसार, ‘‘काबुल के हालात अभी उथल-पुथल वाले हैं।’’ ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने 600 ऑस्ट्रेलियाई और अफगान लोगों को निकालने संबंधी खबरों पर कोई टिप्पणी नहीं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वAfghanistan Earthquake Updates: 800 की मौत और 2500 घायल, अफगानिस्तान में भारी तबाही, चारों ओर शव ही शव, देखिए वीडियो

विश्वडॉ. विजय दर्डा का ब्लॉग: पाकिस्तान की हार और तालिबान की खुशी

विश्वअफगानिस्तान: तालिबान ने बंद कराया महिलाओं का ब्यूटी पार्लर, अकेले काबूल में लटके 3,100 ब्यूटी सैलून पर ताले

विश्वअफगानिस्तान में होगी महिला अधिकारों पर चर्चा, तालिबान के साथ बातचीत के लिए ओआईसी भेजेगा विद्वानों की टीम

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत