लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ का 'नेम चेंज' सोशल मीडिया के लिए बन चुका है फ़नी गेम, नहीं थम रहा है मजाक उड़ाने का सिलसिला

By भारती द्विवेदी | Updated: October 19, 2018 16:37 IST

इस नए मीम में पार्ले-जी बिस्किट की पैकेट पर पार्ले-जी वाली बच्ची की फोटो हटाकर योगी आदित्यनाथ की फोटो इस्तेमाल की गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिलहाल ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज रखने के बाद से ही सोशल मीडिया उनके मीम्स से भर गया है। नाम बदलने को लेकर योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। इसी कड़ी में एक नया मीम सामने आया है। इस नए मीम में पार्ले-जी बिस्किट की पैकेट पर पार्ले-जी वाली बच्ची की फोटो हटाकर योगी आदित्यनाथ की फोटो इस्तेमाल की गई है। और पार्ले-जी की जगह योगी-जी लिखा हुआ है।

गौरतलब है कि 16 अक्टूबर को योगी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया, जिसके बाद योगी आदित्यनाथ की ढेरो मीम शेयर हुए। जैसे- 'हैलो, माइकल जैक्शन स्पीकिंग'। उत्तर में योगी आदित्यनाथ की फोन पर बात करते हुए फोटो लगाई गई है और लिखा गया है, 'आज से तुम्हारा नाम माई का लाल जयकिशन होगा।'

वहीं एक मीम में योगी आदित्यनाथ ओवैसी को कॉल करते हैं। उधर से ओवैसी कहते हैं हैलो में ओवैसी, जवाब में योगी आदित्यानाथ कहते हैं- आज से तुम्हारा नाम अवस्थी होगा।

इसके अलावा ट्रोलर्स ने एक मीम में दिखाया है कि योगी आदित्यनाथ बराक ओबामा को कॉल करते हैं और कहते हैं आज से तुम्हारा नाम ओम बाबा होगा। इसी तरह एक मीम में जस्टिन बीबर से फोन पर बात करते हुए दिखाया गया है और उनकी तस्वीर पर लिखा है, 'हैलो, इट्स जस्टिन बीबर स्पीकिंग।' उसके बाद जवाब में सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो लगाकर लिखा गया है, 'आज से तेरा नाम जतिन बीरबल है।'  

टॅग्स :योगी आदित्यनाथसोशल मीडियाट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा