लाइव न्यूज़ :

YES बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर का नोटबंदी वाला ट्वीट वायरल, Notenban को बताया था पीएम मोदी का मास्टरस्ट्रोक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 6, 2020 12:42 IST

कभी बड़े प्राइवेट बैंकों में शुमार येस बैंक वित्तीय संकट से जूझ रहा है। गुरुवार (5 मार्च) को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने येस बैंक के निदेशक मंडल को भंग कर दिया है। साथ ही येस बैंक में जिन ग्राहकों का खाता वह अब 50 हजार रुपये ही निकाल सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरिजर्व बैंक ने येस बैंक के जर्माकर्ताओं को आश्वासन दिया है कि उनका पैसा नहीं डूबेगा और घबराने की जरूरत नहीं है.सरकार ने एसबीआई और एलआईसी दोनों से येस बैंक में सामूहिक रूप से 49 प्रतिशत शेयर हासिल करने को कहा है।

येस बैंक के लिए 6 मार्च ब्लैक फ्राइडे रहा। आरबीआई द्वारा बोर्ड भंग किए जाने और निकासी सीमा तय किए जाने के बाद शेयर बाजार में येस बैंक के शेयर 50 फीसदी तक टूट गए हैं। दूसरी ओर बैंक के परेशान जमाकर्ताओं को ATM से पैसे निकालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लंबी कतारों में खड़े जमाकर्ताओं को कहीं मशीनें बंद पड़ी मिलीं तो कहीं एटीएम में पैसा ही नहीं था। इस बीच येस बैंक के सह-संस्थापक और पूर्व सीईओ राणा कपूर सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। नोटबंदी पर राणा कपूर का दिया बयान लोग शेयर कर रहे हैं।

नोटंबदी को राणा कपूर ने बताया था मास्टरस्ट्रोक

मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में 8 नवंबर 2016 को रात 8 बजे नोटबंदी की घोषणा की थी। नोटबंदी की घोषणा के साथ ही 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट चलन से हो गए। इसके बाद 9 नवंबर 2016 को येस बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से तत्कालीन सीईओ राणा कपूर के बयान को शेयर किया। इसमें राणा कपूर ने नोटबंदी को पीएम मोदी का मास्टरस्ट्रोक बताया था। यस बैंक के मीडिया प्रेस रिलीज के अनुसार, राणा कपूर ने नोटबंदी के फैसले का स्वागत करते हुए इसे सरकार मास्टर स्ट्रोक फैसला बताया था। उन्होंने कहा था कि इससे काले धन पर लगाम लगाने के लिए सरकार के पिछले दो सालों के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

 

.@RanaKapoor_ on #DeMonetisation: Modi delivers a master stroke. Read more: https://t.co/grVduPrJrPpic.twitter.com/3Xd3y956iR— YES BANK (@YESBANK) November 9, 2016

 

यस बैंक का ट्वीट टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन और वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने भी शेयर किया है। रवीश कुमार ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, जिस आदमी ने यस बैंक का बेड़ा गर्क किया है वो एक समय में अर्थव्यवस्था का बड़ा जानकार था। मोदीनोमिक्स को सर्टिफिकेट दे रहा था। राणा ने नोटबंदी जैसे आर्थिक घपले को तीसरे दिन ही मास्टर स्ट्रोक बता रहा था। आईटी सेल वाले राणा कपूर को भारत रत्न दिलाने के लिए हैशटैग चला सकते हैं।

येस बैंक में हिस्सेदारी बेच चुके हैं राणा कपूर

2004 में येस बैंक की स्थापना करने वाले राणा कपूर ने नवंबर 2019 में बैंक के सिर्फ 900 शेयर रखकर अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी थी। रिजर्व बैंक ने अगस्त 2018 में राणा कपूर के कार्यकाल को विस्तार देने से मना कर दिया था। येस बैंक 2018 से लगातार घाटे में चल रहा है। इस बैंक पर बिना कड़ाई के निजी कंपनियों पर कर्ज देने का आरोप है। जिन झटकों ने बैंक को प्रभावित किया है , उनमें कैफे कॉफी डे , अल्टीको कैपिटल , सीजी पावर और कॉक्स एंड किंग्स कंपनियों को दिया कर्ज शामिल है।

टॅग्स :यस बैंकशेयर बाजारसेंसेक्सभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)बैंकिंगनोटबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल