लाइव न्यूज़ :

साड़ी पहनकर लड़की ने किया ऐसा स्टंट, सोशल मीडिया पर मचा तहलका, देखें वायरल वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 15, 2020 12:01 IST

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं। वीडियो में दिख रही लड़की का नाम मिली सरकार है और दावा किया जा रहा है कि ये टिकटॉक पर अपने डांस के लिए काफी फेमस हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की के स्टंट वाले वीडियो पर तीन लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं और 19 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।डब्बू अंकल, अरमान राठौर और बाबा जैक्सन जैसे कई लोग सोशल मीडिया पर अपने वीडियो वायरल होने के बाद फेमस हुए हैं।

नई दिल्ली:  सोशल मीडिया आए दिन कई सारे वीडियो डांस और स्टंट के वायरल होते रहते हैं। लेकिन उनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिसे सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद करते हैं और हैरानी भी जताते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों भी वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला साड़ी पहनकर स्टंट करते दिख रही है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला ने  साड़ी पहनकर बड़ी ही सफाई से बैकफ्लिप मारी है। 

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग लड़की के स्टंट को खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को ट्विटर यूजर संगीता वारियर (Sangitha Varier)ने 13 जून को शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा हैं, ''क्या टैलेंट है। ना जूते, ना बढ़िया फ्लोर और साड़ी में। देखिए कितनी खूबसूरती से वह हाथों पर लैंड हुईं।''

13 जून को शेयर किए जाने के बाद वीडियो पर तीन लाख 70 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। साथ ही 19 हजार से ज्यादा लाइक्स और 3 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं।

वीडियो में बैकग्राउंड में आमिर खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'दिल' का फेमस सॉन्ग 'मुझे नींद न आए...' चल रहा है। लड़की ने उसपर डांसिंग का मुश्किल स्टेप बैकफ्लिप मारा।

दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखने वाली लड़की का मिली सरकार है, ये टिकटॉक पर अपने डांस के लिए काफी फेमस हैं। उनके कई टिकटॉक वीडियो पहले भी वायरल हो चुके हैं।

ट्विटर पर लोगों ने डांस की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है यकीन कीजिए ये उतना आसान नहीं है, जितना दिख रहा है।  सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो से कई लोग फेमस हुए हैं। रातों-रात उनका वीडियो वायरल हो जाता है। डब्बू अंकल, अरमान राठौर और बाबा जैक्सन या फिर गुजरात को टिकटॉक डांसर कई ऐसे नाम हैं।  

टॅग्स :वायरल वीडियोटिक टोक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'