लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में नीचे गिरी महिला, आरपीएफ जवान ने ऐसे बचाई जान, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 19, 2021 13:49 IST

सोशल मीडिया पर मंगलवार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिल दहल जाएगा । इस वीडियो में एक महिला चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में नीचे गिर जाती है ।

Open in App
ठळक मुद्देचलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में नीचे गिरी महिला आसपास मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने बचाई जान लोगों ने सुरक्षाकर्मियों का किया शुक्रिया

भोपाल :  वो कहते हैं न कि असावधानी से देर भली । आप कही 5-10 मिनट देरी से पहुंचे या बहुत अच्छा लेकिन इसकी वजह से असावधानी मोल लेना कहीं से बहादूरी की बात नहीं है ।  मध्य प्रदेश के इंदौर में मंगलवार शाम को एक दिल दहला देने वाला घटना सामने आई है । जब चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रही एक महिला मौत के मुंह में जाते-जाते बच गई । दरअसल महिला चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई । इस दौरान वहां आसपास मौजूद लोगों और आरपीएफ के जवानों ने महिला को बाहर निकाल लिया । अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।

 वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे महिला चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रही है । तभी फुटरेस्ट पर पैर रखते ही उसका पैर फिसल जाता है और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में गिर जाती है । आपको बताते दें कि  महिला अपने पति और बेटे के साथ इंदौर से उदयपुर जा रहीं थीं । महिला को आने में देर हो गई जबकि ट्रेन सही समय पर प्लेटफॉर्म पर आ गई थी और इसी चक्कर में यह हादसा हुआ । 

ट्रेन चल दी और महिला का पति सामान के साथ ट्रेन में चढ़ गया । इस बीच महिला ने भी बच्चे को चढ़ा लिया लेकिन ट्रेन की स्पीड तेज होने की वजह से वह नहीं चढ़ सकी । इतने में उसका पैर फिसला और वह गिर गई । ट्रेन के नीचे आने से पहले वहां मौजूद आरपीएफ के जवान और अन्य लोगों ने तुरंत उसे सुरक्षित निकाल लिया । इसपर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं । लोगों ने कहा कि सभी सुरक्षाकर्मियों का दिल से शुक्रिया और लोगों को भी चलती ट्रेन में नहीं चढ़ना चाहिए ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोMadhya PradeshइंदौरRPF
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?