लाइव न्यूज़ :

आखिर मेरठ जाने से प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को क्यों रोक रही यूपी पुलिस?, वीडियो जारी कर लोग योगी सरकार पर लगा रहे है गंभीर आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 24, 2019 15:38 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी आज (24 दिसंबर) को उन लोगों के परिवारों से मुलाकात करनी थी जो हाल ही में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान मारे गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को प्रियंका गांधी ने बिजनौर में भी उन दो युवकों के परिवारों से मुलाकात की थी जो प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में मारे गए थे।कांग्रेस संशोधित नागरिकता कानून को ‘असंवैधानिक’ करार देते हुए इसका खुलकर विरोध कर रही है। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने मंगलवार (24 दिसंबर) को उस वक्त कथित तौर पर रोक दिया जब वे संशोधित नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शन में मारे गए लोगों के परिवारों से मिलने मेरठ जा रहे थे। कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी दी। राहुल और प्रियंका को उन लोगों के परिवारों से मुलाकात करनी थी जो हाल ही में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान मारे गए थे। यूपी पुलिस के रोके जाने का और उनसे बात-चीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी के साथ ट्विटर पर हैशटैग #Meerut टॉप ट्रेंड करने लगा है। 

हैशटैग #Meerut के साथ लोग यही पूछ रहे हैं कि आखिर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को मेरठ जाने के क्यों रोका जा रहा है। कांग्रेस नेता सरल पटेल ने ट्वीट कर लिखा है, पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को मेरठ के बाहरी इलाके में ही रोक दिया है। पुलिस कह रही है कि धारा 144 लागू है, उसके बाद भी राहुल गांधी ने कहा कि केवल 3 लोग जाएंगे। पुलिस उन्हें फिर भी आगे नहीं जाने दे रही है। शर्म की बात है।

राधिका खेरा ने लिखा है, मोदी-योगी इनसे डरते हैं। पुलिस को आगे करते हैं। 

कैप्टन.अमरिंदर सिंह ने कहा, शर्मनाक यूपी पुलिस।

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

इससे पहले गत रविवार को प्रियंका गांधी ने बिजनौर में भी उन दो युवकों के परिवारों से मुलाकात की थी जो प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में मारे गए थे। प्रियंका ने सोमवार को इन दोनों युवकों को ‘शहीद’ करार दिया था और कहा था कि इनके नाम पर सभी लोग संकल्प लें कि संविधान की रक्षा की जाएगी। कांग्रेस संशोधित नागरिकता कानून को ‘असंवैधानिक’ करार देते हुए इसका खुलकर विरोध कर रही है।

प्रियंका ने सोमवार (23 दिसंबर) को इन दोनों युवकों को ‘शहीद’ करार दिया था और कहा था कि इनके नाम पर सभी लोग संकल्प लें कि संविधान की रक्षा की जाएगी। कांग्रेस संशोधित नागरिकता कानून को ‘असंवैधानिक’ करार देते हुए इसका खुलकर विरोध कर रही है। 

टॅग्स :राहुल गांधीप्रियंका गांधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसमेरठकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो