लाइव न्यूज़ :

इंदौरः जो शख्स लोकतंत्र बेचेगा, अगले जन्म में ऊंट, भेड़, बकरी, कुत्ता और बिल्ली जैसे जानवर बनेगा?, भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2025 19:54 IST

लोकतंत्र में हम वोट डालने जाते हैं, तो कोई देखता है क्या? तब आप अकेले होते हैं और आपके साथ केवल परमपिता परमात्मा होते हैं, तो किसी ने कुछ ले-दे भी लिया, तो ले लो भाई....

Open in App
ठळक मुद्दे1,000-500 (रुपये) में वोट बिक जाए, तो फिर यह मनुष्यों के लिए डूब मरने की बात है।सभा में मौजूद ग्रामीणों से अपील की कि वे लोकतंत्र की रक्षा करें। भाजपा को ही देना जो राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की सेवा करती है।

इंदौरःमध्य प्रदेश के इंदौर जिले में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक उषा ठाकुर ने कहा है कि जो व्यक्ति लोकतंत्र बेचेंगे, वे अगले जन्म में ऊंट, भेड़, बकरी, कुत्ता और बिल्ली जैसे जानवर बनेंगे। उन्होंने चुनावों के दौरान मतदाताओं द्वारा धन, शराब और उपहारों के लालच में वोट डालने की प्रवृत्ति पर नाराजगी जताते हुए अपने महू विधानसभा क्षेत्र के हासलपुर गांव में यह बात बुधवार को एक सभा के दौरान कही। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को प्रसारित हुआ। वीडियो में ठाकुर कहते हुए सुनाई दे रही हैं, ‘‘भाजपा सरकार की लाड़ली बहना योजना और किसान सम्मान निधि जैसी कितनी योजनाओं के माध्यम से हर हितग्राही के खाते में हजारों रुपये आते ही हैं। उसके बाद भी यदि 1,000-500 (रुपये) में वोट बिक जाए, तो फिर यह मनुष्यों के लिए डूब मरने की बात है।’’

उन्होंने सभा में मौजूद ग्रामीणों से अपील की कि वे लोकतंत्र की रक्षा करें। भाजपा विधायक ने कहा, ‘‘लोकतंत्र में हम वोट डालने जाते हैं, तो कोई देखता है क्या? तब आप अकेले होते हैं और आपके साथ केवल परमपिता परमात्मा होते हैं, तो किसी ने कुछ ले-दे भी लिया, तो ले लो भाई....पर वोट डालते समय अपना ईमान मत गंवाओ। वोट तो भाजपा को ही देना जो राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की सेवा करती है।’’

अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वालीं ठाकुर, राज्य की पूर्व काबीना मंत्री हैं। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘ये जो गिलासधारियों के पैसे, साड़ी, गिलास और दारू लेकर तटस्थ हुए, सब अपनी डायरी में लिख लेना कि वे पक्के तौर पर अगले जन्म में ऊंट, भेड़, बकरी, कुत्ते और बिल्ली बनने वाले हैं। जो लोकतंत्र बेचेंगे, वे ये ही बनने वाले हैं, यह बात पक्के तौर पर लिख लेना।

भगवान से मेरी सीधी बातचीत है, मेरा विश्वास करना।’’ इस बयान को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर ठाकुर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं को समझाकर उन्हें जागरूक करने के लिए ये बातें कही थीं। उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र हमारा प्राण है। सरकार संविधान के प्रावधानों के मुताबिक हितग्राहियों की जिंदगी बेहतर करने के लिए कई योजनाएं संचालित करती है और पूरे 12 महीने जनता की सेवा करती है। ऐसे में चुनावों के वक्त अगर कोई व्यक्ति किसी भी स्थिति में धन, शराब या अन्य सामग्री लेकर अपना वोट बेचेगा, तो यह अक्षम्य अपराध है।’’

ठाकुर ने अपने बयान को उचित ठहराते हुए कहा, ‘‘हमें अपने कर्मों के आधार पर अगला जीवन मिलता है। अगर हमारे कर्म खराब होंगे, तो अगले जन्म में हमें फिर मनुष्य योनि थोड़े ही मिलेगी।’’ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मृणाल पंत ने कहा कि भाजपा विधायक का बयान न केवल उनकी ‘‘दकियानूसी सोच’’ को दिखाता है, बल्कि यह महू क्षेत्र में सत्तारूढ़ दल के नेताओं की अंदरूनी खींचतान की ओर भी साफ इशारा करता है।

टॅग्स :BJPउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'