लाइव न्यूज़ :

महंगे जूतों का शौकीन निकला Swiggy का डिलीवरी ब्वॉय! पार्सल देकर घर के बाहर से चुराए जूते, सीसीटीवी में कैद करनामा

By अंजली चौहान | Updated: April 12, 2024 09:18 IST

Swiggy Delivery Boy Video: ऑनलाइन पोस्ट किए जाने के बाद से वीडियो पर लोग कमेंट कर, कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Open in App

Swiggy Delivery Boy Video: आज का जमाना  ऑनलाइन शॉपिंग का जमाना है। खाने से लेकर कपड़ों तक हर चीज ऑनलाइ ऑर्डर करके लोग मांगा लेते हैं। मार्केट कई कंपनियां है जो इस सर्विस को देती है। इसी तरह की लोकप्रिय कंपनी है स्विग। स्विगी लोगों के घरों तक खाना पहुंचाती है। आए दिन सोशल मीडिया पर स्विगी के डिलीवरी ब्वॉय के कई वीडियो सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो गुरुग्राम से सामने आया है जिसमें स्विगी ब्वॉय की शर्मनाक हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई।

दरअसल, स्विगी का एक डिलीवरी ब्वॉय पार्सल देने के लिए एक घर के बाहर पहुंचा। उसने पार्सल सही से डिलीवर कर दिया। हालांकि, इसके बाद वह घर के बार सीढ़ियों पर कुछ देर खड़ा रहा। अचानक उसने यहां-वहां देखा और घर के बार रखे नाइकी के जूते उठा कर वहां से भाग गया। यह चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

इस चौंकाने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग हैरान है। वीडियो शेयर करने वाले ने बताया कि आरोपी ने नाइकी के महंगे जूते चोरी किए हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पार्सल पहुंचाने के बाद, वह लापरवाही से सीढ़ियों से नीचे चलता है, तौलिये से अपना चेहरा पोंछता है, मौके पर लौटता है, जूते पकड़ता है, उन्हें अपने तौलिये में छुपाता है और घटनास्थल से चला जाता है।

11 अप्रैल को एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में, उपयोगकर्ता रोहित अरोड़ा ने आरोप लगाया है और वीडियो शेयर किया। रोहित अरोड़ा ने कहा कि जिस व्यक्ति के जूते चोरी हुए थे, उसके दोस्त को इस बात से परेशानी हुई कि कंपनी मामले के संबंध में उठाए गए संदेश और शिकायत का जवाब भी नहीं दे रही थी। एक्स उपयोगकर्ता ने कहा, “अभी भी उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार है।"  जिसने वीडियो पोस्ट किया था और स्विगी के साथ शिकायत साझा की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी शिकायत का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। 

बता दें कि वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किए जाने के बाद लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। जैसे ही उनकी पोस्ट वायरल हुई, स्विगी केयर्स ने जवाब देते हुए कहा, “हम अपने डिलीवरी पार्टनर्स से बेहतर की उम्मीद करते हैं। डीएम पर हमसे अवश्य मिलें, ताकि हम आपकी बेहतर सहायता कर सकें।"

कई अन्य यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई। घटना के जवाब में, एक इंटरनेट उपयोगकर्ता ने अपनी आपबीती साझा करते हुए कहा कि उसे भी इसी तरह की घटना का सामना करना पड़ा था जिसमें उसने अपना बिल्कुल नया हेलमेट खो दिया था।

टॅग्स :स्वीगीCCTVवायरल वीडियोसोशल मीडियागुरुग्रामक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'