लाइव न्यूज़ :

"राम और रावण सीता की सुंदरता के पीछे पागल थे", राजस्थान कांग्रेस विधायक और मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का विवादित बयान, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2023 15:15 IST

राजस्थानः वायरल वीडियो सोमवार को झुंझुनू के गुढ़ागौड़जी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक कार्यक्रम का है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट, दोनों उनके पीछे भाग रहे हैं तो उनमें कुछ तो ‘क्वालिटी’ होगी।सुंदरता की कल्पना ही नहीं की जा सकती। सीता माता तो सुंदर थीं।राम और रावण जैसे लोग उनके कायल थे।

जयपुरः अपने कई बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले राजस्थान के सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेन्द्र गुढ़ा के एक और बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वह कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट, दोनों उनके पीछे भाग रहे हैं तो उनमें कुछ तो ‘क्वालिटी’ होगी।

यह कथित वायरल वीडियो सोमवार को झुंझुनू के गुढ़ागौड़जी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक कार्यक्रम का है। इसमें राजेन्द्र गुढ़ा यह कहते हुए नजर आ रहे हैं,‘‘ ..सीता माता की सुंदरता की कोई कल्पना नहीं की जा सकती। उनके आकर्षण के कारण ही श्री राम और रावण जैसे अद्भुत इंसान पागल हो गये। उनकी सुंदरता की कल्पना ही नहीं की जा सकती। सीता माता तो सुंदर थीं।’’

उन्होंने कहा ,‘‘आज सचिन पायलट और गहलोत दोनों ‘भाग रहया है थारे भाई के लिये’(यानी भाग रहे हैं आपके भाई के लिए)… तो (आपके भाई में) कोई ‘क्वालिटी’ तो होगी।’’ इस विवादित वीडियो के बारे में पूछे जाने पर गुढ़ा ने मंगलवार को कहा कि 'वह भगवान राम के वंशज हैं और सीता मैया मां जगदंबा हैं। उनकी सुंदरता की कल्पना नहीं की जा सकती है। राम और रावण जैसे लोग उनके कायल थे।’’ उन्होंने कहा,‘‘आज मुख्यमंत्री गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट दोनों मेरे पीछे भाग रहे हैं।

मुझ में कोई तो ‘क्वालिटी’ होगी।’’ वीडियो में मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा के लोग हिन्दू-मुसलमान के नाम पर, मंदिर- मस्जिद के नाम पर, पाकिस्तान-हिंदुस्तान के नाम पर, योगी-मोदी के नाम पर, आरएसएस की विचारधारा के नाम पर वोट मांगते हैं जबकि कांग्रेस देश को आजाद कराने वालों जैसे मौलाना आजाद, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल के नाम पर वोट मांगती है । उन्होंने कहा,‘‘राजेन्द्र गुढ़ा अपने कर्मो, अपने चेहरे पर वोट मांगता है, उसे किसी के टिकट की जरूरत नहीं है।’’ 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलटजयपुरकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल