लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बाद कांग्रेस विधायक एचडी रंगनाथ ने भी ‘नमस्ते सदा वत्सले’ की शुरुआती पंक्तियां गाईं, देखिए वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2025 22:12 IST

‘इंडियन प्रीमियर लीग’ में ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु’ की जीत के बाद आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस की प्रार्थना की कुछ पंक्तियां गाकर सबको चौंका दिया था।प्रार्थना गीत की शुरुआती पंक्तियां रविवार को गाईं और उसकी प्रशंसा की।संघ के प्रार्थना गीत ‘नमस्ते सदा वत्सले’ की शुरुआती पंक्तियां गाईं।

तुमकुरुः कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार की तरह सत्तारूढ़ कांग्रेस विधायक एच.डी. रंगनाथ ने भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रार्थना गीत की शुरुआती पंक्तियां रविवार को गाईं और उसकी प्रशंसा की। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने 21 अगस्त को राज्य विधानसभा में चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ पर चर्चा के दौरान आरएसएस की प्रार्थना की कुछ पंक्तियां गाकर सबको चौंका दिया था। ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ में ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु’ की जीत के बाद आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी।

रंगनाथ ने भी तुमकुरु जिले के कुनिगल में पत्रकारों से बात करते हुए संघ के प्रार्थना गीत ‘नमस्ते सदा वत्सले’ की शुरुआती पंक्तियां गाईं। विधायक ने संघ के प्रार्थना गीत को ‘‘बहुत अच्छा गीत’’ बताते हुए कहा कि उप-मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में गाए जाने के बाद उन्होंने भी इसे सुना। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इसका अर्थ पढ़ा। इसमें कहा गया है कि हमें उस धरती को नमन करना चाहिए जहां हम पैदा हुए हैं।

मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता। हमारी पार्टी एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और हमें दूसरों की अच्छी बातें स्वीकार करनी चाहिए।’’ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘दक्षिणपंथी लोग जाति और धर्म के आधार पर विभाजन पैदा करने पर जोर देते हैं जिसका हम विरोध करते हैं। उनकी विचारधारा हमारी विचारधारा से कभी मेल नहीं खा सकती लेकिन अगर कोई संघ का गीत गाता है तो इसमें गलत क्या है? मैं तो बस यही सवाल पूछ रहा हूं।’’

टॅग्स :कर्नाटकDK Shivakumarआरएसएसकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा