लाइव न्यूज़ :

मुझसे शादी करोगे ना, नहीं तो जान दूंगी, रामगढ़ में नहीं दरभंगा में 'वीरू', हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ी प्रेमिका, वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: September 12, 2025 15:37 IST

दरभंगाः दो जिलों (दरभंगा और समस्तीपुर) की सीमा पर है, इसलिए समस्तीपुर के सिंघिया थाने की पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

Open in App
ठळक मुद्देग्रामीणों ने तुरंत लड़के को मौके पर बुलाया।लड़के को देखते ही लड़की और भी ज्यादा भावुक और उग्र हो गई।लड़के ने लगातार समझाया और शादी करने का वादा किया।

दरभंगाः बिहार में दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड के किचका गांव में गुरुवार की शाम गांव वाले उस समय हक्का-बक्का रह गए, जब एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से शादी करने की जिद में शोले फिल्म के वीरू की तरह हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। इस दौरान उसने वीरू की तरह ही धमकी दी कि अगर उसका प्रेमी उससे शादी नहीं करेगा तो वह कूदकर या तारों को पकड़कर अपनी जान दे देगी। इस हाई-ड्रामा के चलते पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। इस दौरान गांव में अफरातफरी मच गई और लोग डर गए कि कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत लड़के को मौके पर बुलाया।

लड़के को देखते ही लड़की और भी ज्यादा भावुक और उग्र हो गई। लेकिन नीचे से लड़के ने उसे लगातार समझाया और शादी करने का वादा किया। लड़के की बातें सुनकर लड़की थोड़ी शांत हुई। इसी बीच गांव के एक साहसी युवक ने अपनी जान की परवाह किए बिना टावर पर चढ़ना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मदद से वह युवक लड़की तक पहुंचा और उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चूंकि यह इलाका दो जिलों (दरभंगा और समस्तीपुर) की सीमा पर है, इसलिए समस्तीपुर के सिंघिया थाने की पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल, दोनों से थाने में पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई है। लोग इसकी तुलना फिल्म ‘शोले’ के मशहूर सीन से कर रहे हैं। बताया जाता है कि लड़की जिस बिजली के टावर पर चढी थी, उसमें 8 लाख वोल्ट बिजली के तार लगे हुए थे। इस दौरान आसपास के लोग डर गए थे कि कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए।

टॅग्स :बिहारपटनाPoliceBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो