लाइव न्यूज़ :

Aeroplane on Road: हवाई जहाज पुल के नीचे, एनएच-28 पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित, जानें क्या है कहानी

By एस पी सिन्हा | Updated: December 29, 2023 16:41 IST

Aeroplane on Road News:मोतिहारी के नेशनल हाइवे स्थित पिपराकोठी चौक पर आकर हवाई जहाज पिपराकोठी रोड ओवर ब्रिज में फंस गई।

Open in App
ठळक मुद्देएनएच-28 पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित हो गया। हवाई जहाज के फंसने की खबर सुनकर आस-पास के लोग उसे देखने के लिए दौड़े।कई लोग तो पुल में फंसे विमान की तस्वीर और सेल्फी लेने में व्यस्त हो गए।

Aeroplane on Road News: बिहार में एक हवाई जहाज पुल के नीचे फंस गया। सुनने में थोडा अटपटा लगेगा कि हवाई अड्डे पर पुल होता कहा है, जो हवाई जहाज उसमें फंस जाएगा। हवाई उड़ान में भी कहीं पुल नही होता, फिर हवाई जहाज पुल में कैसे फंस सकता है। लेकिन बिहार में ऐसा ही हुआ।

दरअसल, हवाई जहाज को एक बड़े ट्रक लॉरी से ले जाया जा रहा था। इसी दौरान मोतिहारी के नेशनल हाइवे स्थित पिपराकोठी चौक पर आकर हवाई जहाज पिपराकोठी रोड ओवर ब्रिज में फंस गई। उसके बाद एनएच-28 पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित हो गया। उधर, ओवरब्रिज में हवाई जहाज के फंसने की खबर सुनकर आस-पास के लोग उसे देखने के लिए दौड़े।

कई लोग तो पुल में फंसे विमान की तस्वीर और सेल्फी लेने में व्यस्त हो गए। जबकि पुलिस किसी तरह ओवर ब्रिज की नीचे लॉरी पर रखे हवाई जहाज को निकालने की जुगाड़ में लगी थी। बाद में ट्रक लॉरी के सभी चक्के का हवा निकला गया और ओवरब्रिज के नीचे फंसे हवाई जहाज को बाहर निकाला गया। पुल से प्लेन के निकाले जाने के बाद वहां मौजूद पुलिस ने राहत की सांस ली।

बताया जाता है कि हवाई जहाज को किसी कबाड़ व्यवसायी ने मुंबई में हुए निलामी में खरीदा था। जिसे मुंबई से आसाम एक बड़े ट्रक लॉरी से ले जाया जा रहा था। पिपराकोठी में एनएच-28 पर गोपालगंज के तरफ से आने वाले वाहनों को ओवरब्रिज के नीचे से पार कर मुजफ्फरपुर की ओर जाना होता है।

हवाई जहाज लदा ट्रक पिपराकोठी के पास ओवर ब्रिज के नीचे से निकल रहा था। इसी दौरान वह ओवर ब्रिज के बीचो बीच उसके ऊपरी हिस्से में फंस गया। ड्राइवर ने फंसे ट्रक को निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा। जिस कारण एनाएच 28 पर कुछ देर के लिए जाम लग गई।

इधर ट्रक पर लदे हवाई जहाज के ओवर ब्रिज में फंस जाने की वजह से जाम लगने के बाद पिपराकोठी थानाध्यक्ष दल बल के साथ पहुंचे। फिर ट्रक के सभी चक्कों के हवा निकालकर काफी मशक्कत के बाद ट्रक समेत हवाई जहाज को बाहर निकाला जा सका। उसके बाद पुलिस ने एनएच पर लगे जाम को छुड़ाया।

टॅग्स :बिहारपटनासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी