लाइव न्यूज़ :

लड़का हीरा है हीरा, वसीम जाफर ने अमिताभ बच्चन के स्टाइल में किया स्टीव स्मिथ को ट्रोल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 14, 2021 17:02 IST

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट को लेकर काफी चर्चा में रहने लगे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देट्वीट पर वसीम जाफर ने एक मीम शेयर करते हुए स्टीव स्मिथ को ट्रोल किया.जाफर ने सोशल मीडिया पर फिल्म शोले से एक तस्वीर शेयर की है.बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन मौसी के साथ बैठकर बातें कर रहे हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पर एक मजेदार मीम शेयर किया है. उन्होंने स्टीव स्मिथ को अमिताभ बच्चन के शोले स्टाइल में ट्रोल किया है.

उल्लेखनीय है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियन कप्तान स्टीव स्मिथ पर सिडनी टेस्ट मैच के दौरान यह आरोप लगा कि उन्होंने ऋषभ पंत के गार्ड को पैरों से रगड़कर खराब किया. उस समय भारत 407 रनों का पीछा कर रहा था. यह वाक्या सोमवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ.

इस ट्वीट पर वसीम जाफर ने एक मीम शेयर करते हुए स्टीव स्मिथ को ट्रोल किया. जाफर ने सोशल मीडिया पर फिल्म शोले से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन मौसी के साथ बैठकर बातें कर रहे हैं. तस्वीर में लिखा हुआ है, 'अब क्या बताऊं मौसी जी, लड़का हीरा है हीरा...'

जाफर ने यह तस्वीर शेयर कर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भी ट्रोल किया है. निशान बनाने की आदत है : स्मिथ इन आरोपों के बाद स्मिथ ने न्यूज क्राप से कहा, ''मैं इस तरह की प्रतिक्रि या से काफी हैरान और निराश हूं. स्मिथ ने कहा कि वह वहां से कुछ चीजों को समझने और अभ्यास के लिए ऐसा कर रहे थे.'' उन्होंने कहा, ''मैं अकसर मैचों में ऐसा करता हूं ताकि यह समझ सकूं कि हम कहां गेंदबाजी कर रहे और बल्लेबाज उसका सामना कैसे कर रहे हैं. मुझे वहां निशान बनाने की आदत है.''

टॅग्स :वसीम जाफरस्टीव स्मिथभारतीय क्रिकेट टीमऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमुझे ज्यादा पैसा नहीं मिलता?, आईपीएल छोड़ क्यों पीएसएल में खेल रहे एडम ज़म्पा?, विश्व की सबसे प्रतिष्ठित टी20 फ्रेंचाइजी प्रतियोगिता को क्यों छोड़ा?

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेटकौन हैं कूपर कोनाली?, आईपीएल डेब्यू में किया धमाका, 44 गेंद 5 चौके, 5 छक्के और  नाबाद 72 रन

क्रिकेटकैमरन ग्रीन क्यों नहीं कर सके गेंदबाजी?, केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा-क्रिकेट आस्ट्रेलिया से पूछो?

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी