लाइव न्यूज़ :

Vitiligo Warriors: अनोखे फैशन शो में मॉडल नहीं रैंप पर वाक करते दिखे विटिलिगो वारियर्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 23, 2024 06:15 IST

Vitiligo Warriors: उद्देश्य विटिलिगो प्रभावितों के सशक्तिकरण, उनमें आत्मविश्वास पैदा करना तथा उन्हें खुश रहने के लिए प्रेरित करना था। इसका आयोजन एमिल हेल्थकेयर एंड रिसर्च सेंटर की तरफ से किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देवारियर्स ने समाज की कुरीतियों के खिलाफ अपनी आवाज़ को बुलंद किया।  विटिलिगो वाइकिंग्स 3.0 का यह आयोजन अनोखा था।सैकड़ों विटिलिगो वारियर्स ने हिस्सा लिया।

Vitiligo Warriors: आमतौर पर डाक्टर रोगियों का उपचार तो करते हैं लेकिन उनका उत्साहवर्धन नहीं कर पाते। नतीजा यह होता है कि मर्ज ठीक होने के बावजूद रोगियों में वह आत्मविश्वास पैदा नहीं हो पाता है जो बीमारी से पहले होता था। विटिलिगो यानी सफेद दाग के रोगियों के मामले में तो यह बात और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बीमारी लोगों की सुंदरता को प्रभावित करती है। लेकिन राजधानी में शुक्रवार की शाम को एक अनोखा फैशन शो आयोजित किया गया जिसमें विटिलिगो रोगियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। यहाँ जुटे वारियर्स ने समाज की कुरीतियों के खिलाफ अपनी आवाज़ को बुलंद किया। 

नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में विटिलिगो वाइकिंग्स 3.0 का यह आयोजन अनोखा था जिसमें सैकड़ों विटिलिगो वारियर्स ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य विटिलिगो प्रभावितों के सशक्तिकरण, उनमें आत्मविश्वास पैदा करना तथा उन्हें खुश रहने के लिए प्रेरित करना था। इसका आयोजन एमिल हेल्थकेयर एंड रिसर्च सेंटर की तरफ से किया गया।

इस मौके पर एमिल हेल्थकेयर एंड रिसर्च सेंटर की प्रबंध निदेशक डा. नितिका कोहली ने कहा कि यह कार्यक्रम एक फैशन शो से बढ़कर है क्योंकि यह सौंदर्य के मापदंडो को नये सिरे से परिभाषित करता है। इस शो में हिस्सा लेकर विटिलिगो वारियर्स ने यह साबित किया है कि सुंदरता सिर्फ त्वचा के रंग तक सीमित नहीं है।

इस विटिलिगो वारियर्स ने अनुभवी मॉडलों की तरफ आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक में हिस्सा लिया। दरअसल एमिल हेल्थकेयर एंड रिसर्च सेंटर सफेद दाग समेत विभिन्न गंभीर बीमारियों के उपचार और नई दवाओं के अनुसंधान को लेकर कार्य कर रहा है। यह विशेषज्ञता वाला केंद्र है जो देश के 34 शहरों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है।

अब तक दो लाख से अधिक मरीजों का इलाज किया जा चुका है। विटिलिगो में शरीर की पिगमेंट कोशिकाओं के खिलाफ एंटीबाडीज विकसित हो जाती हैं। ये कोशिकाएं त्वचा के रंग के लिए जिम्मेदार होती हैं। एंटीबाडीज विकसित होने से पिगमेंट कोशिकाएं निष्क्रिय होने लगती हैं तथा त्वचा अपना वास्तविक रंग खोने लगती है।

त्वचा का रंग खोने के अलावा प्रभावित व्यक्ति को और कोई नुकसान नहीं होता है तथा वह पूरी तरह से स्वस्थ्य रहता है। लेकिन सामाजिक भेदभाव के चलते लोग इस बीमारी को छुपाते हैं तथा इसे गंभीर मानते हैं। इसलिए इस सोच को बदले जाने की जरूरत है। यही संदेश इस कार्यक्रम में दिया गया। समय पर उपचार से इस बीमारी से पूरी तरह से छुटकारा पाया जा सकता है।

टॅग्स :दिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल