लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा में टोल प्लाजा पर दिखी महिला की गुंडागर्दी, महिला कर्मचारी के बाल खींच पटका जमीन पर; घटना सीसीटीवी में कैद

By अंजली चौहान | Updated: July 17, 2023 17:28 IST

यह घटना तब हुई जब टोल भुगतान करने के लिए कहने पर एक महिला टोल प्लाजा कर्मी की पिटाई कर दी गई। घटना का एक वीडियो सामने आया है और वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देग्रेटर नोएडा टोल प्लाजा पर महिला कर्मचारी के साथ मारपीटमहिला यात्री ने कर्मचारी पर किया हमलापुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

ग्रेडर नोएडा के एक टोल प्लाजा पर मारपीट का सीसीटीी फुटेज सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला टोल प्लाजा के अंदर घुस जाती है जहां महिला कर्मचारी टोल लेने के लिए ड्यूटी पर तैनात है।

तभी अचानक महिला भीतर आती है और कर्मचारी के बहस करने लगती है इसके बाद वह अचानक महिला के बाल खींचती है और उसे कुर्सी से नीचे गिरा देती है। 

यह घटना तब हुई जब टोल भुगतान करने के लिए कहने पर एक महिला टोल प्लाजा कर्मी की पिटाई कर दी गई। घटना का एक वीडियो सामने आया है और वायरल हो रहा है। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद कई यूजर्स ने आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

कैमरे में कैद हुई घटना

वीडियो में एक महिला को टोल बूथ में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है। टोल रूम में घुसने के बाद वह महिला कर्मचारी से भिड़ते हुए कह रही हैं। चौंकाने वाले वीडियो में महिला को टोल प्लाजा कर्मचारी के कान खींचते हुए दिखाया गया है।

फिर, वह महिला को पटक देती है, जबकि वह टोल कर्मचारी पर चिल्लाती रहती है, जो महिला के अहंकार को देखकर हैरान हो जाता है।

बता दें कि हाल में सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें टोल कर्मचारियों के साथ सफर करने वाले यात्री मारपीट करते हैं। 

आरोपी महिला गिरफ्तार 

जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, इस घटना ने ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद मामले का पुलिस ने संज्ञान लिया और कार्रवाई में जुट गई।  

ग्रेटर नोएडा के दादरी पुलिस स्टेशन में शिकायत की गई और अधिकारियों ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही हैं। 

टॅग्स :ग्रेटर नोएडावायरल वीडियोसोशल मीडियाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…