लाइव न्यूज़ :

Viral Video: अयोध्या जाने के लिए भगवान राम के वेश में पहुंचे यात्री, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर दिखा अद्भुत नजारा

By अंजली चौहान | Updated: January 11, 2024 10:46 IST

इस कार्यक्रम में बड़े दिन राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होने के लिए पवित्र शहर अयोध्या आने वाले भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। गुजरात के अहमदाबाद से पहली उड़ान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से अयोध्या के लिए उड़ान भरी है।

Open in App

अहमदाबाद: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही है और 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। राम मंदिर को लेकर हिंदू भक्तों में भारी उत्साह है जिसकी झलक लोगों में देखने को मिल रही है।

अयोध्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है और लोग सड़क, हवाई और रेल मार्ग सभी से सफर कर रहे हैं। राम भक्तों को अयोध्या ले जाने के लिए गुजरात के अहमदाबाद से पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। 

सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राम भक्तों का ऐसा नाजारा दिखा जो अब जकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें फ्लाइट में सवार होने के लिए लोग भगवान राम का वेश धारण कर के आए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि भक्तों ने भगवान राम की तरह कपड़े पहने हैं। एयरपोर्ट पर यात्री उत्साहित थे और जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। उन्हें इंडिगो एयरलाइंस के स्टाफ के साथ केक काटते हुए भी देखा गया।

श्रद्धालु 'राम लक्ष्मण जानकी, जय कन्हैया लाल की' का जयकारा भी लगा रहे थे। अहमदाबाद से अयोध्या की पहली उड़ान में यात्रा करने के लिए प्रशंसा के प्रतीक के रूप में उन्हें भगवान राम की एक मूर्ति भी दी गई। उड़ान अहमदाबाद हवाई अड्डे से सुबह 09:10 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 11:00 बजे अयोध्या के महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगी।

विमान में सवार होने वाले लोगों ने राम, लक्ष्मण और हनुमान के कपड़े पहने हुए थे। इस दौरान विमान के क्रू मेबर्स भी काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने लोगों के साथ केक काटा और उसे खाया भी। 

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दिल्ली से पहली उड़ान अयोध्या में उतरी और इंडिगो के पायलट ने उड़ान में श्रद्धालुओं का स्वागत "जय श्री राम" के नारे के साथ किया।

यह आयोजन भव्य पैमाने पर मनाया जाएगा और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्य बीजेपी नेताओं और राज्यों के सीएम के साथ अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान करेंगे। 

टॅग्स :राम मंदिरवायरल वीडियोअयोध्याअहमदाबादहवाई जहाज
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'