लाइव न्यूज़ :

video: स्कूल पहुंची छात्रा के बस्ते से निकला सांप, नागिन को देख छात्रों-शिक्षकों के बीच मचा हड़कंप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2022 08:10 IST

जानकारी के अनुसार मलखान वाला बाग की रहनेवाली कक्षा 10वीं की छात्रा उमा रजक (16) बुधवार को स्कूल पहुंची थी। उसने कक्षा में पढ़ने के लिए कॉपी-किताब निकालने के लिए बैग खोला तो उसे उसमें कुछ हलचल नजर आई...

Open in App
ठळक मुद्देजिला शिक्षा अधिकारी यूएन मिश्रा ने कहा कि सांप लड़की के घर में उसके बस्ते में घुसा था। यह घटना बडोनी शहर के गवर्नमेंट हाईस्कूल में 22 सितंबर को हुई, लेकिन इसका पता सोमवार को लगा।

दतियाः मध्य प्रदेश के दतिया जिले में 10वीं कक्षा की छात्रा के बस्ते से सांप निकलने से छात्रों तथा शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि 10वीं कक्षा की छात्रा उमा रजक को अपने बस्ते में कुछ हलचल महसूस हुई। जब एक अध्यापक ने रजक के बस्ते को खेल के मैदान में खाली किया तो उसमें से एक सांप निकला। स्कूल बस्ते से सांप को निकलता देख छात्रों और शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया। 

यह घटना बडोनी शहर के गवर्नमेंट हाईस्कूल में 22 सितंबर को हुई, लेकिन इसका पता सोमवार को लगा, जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जानकारी के अनुसार मलखान वाला बाग की रहनेवाली कक्षा 10वीं की छात्रा उमा रजक (16) बुधवार को स्कूल पहुंची थी। उसने कक्षा में पढ़ने के लिए कॉपी-किताब निकालने के लिए बैग खोला तो उसे उसमें कुछ हलचल नजर आई, इसके बाद उसने बैग को और खोला तो उसे सांप नजर आया।

जिला शिक्षा अधिकारी यूएन मिश्रा ने कहा कि सांप लड़की के घर में उसके बस्ते में घुसा था। छात्रा की किस्मत अच्छी रही कि उसने हाथ बैग के अंदर नहीं डाला था, वरना सांप उसे डस सकता था। स्कूल प्राचार्य शहजाद खान ने  छात्रा के बैग से नागिन निकलने की बात कही है।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :Madhya Pradeshवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो