लाइव न्यूज़ :

Viral Video: ट्रेन की स्लीपर बोगी में पैर रखने की जगह नहीं, फर्श पर भी कब्जा... परेशान यात्री ने शेयर किया वीडियो, देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 16, 2024 17:02 IST

वायरल वीडियो आनंद विहार टर्मिनल और गाज़ीपुर सिटी के बीच चलने वाली सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस का है। देखा जा सकता है कि स्लीपर कोच खचाखच भरा हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देबिना टिकट यात्रियों को फर्श पर बैठ कर यात्रा करते देखा जा सकता हैपरेशान यात्री ने शेयर किया वीडियोट्रेन की स्लीपर बोगी में पैर रखने की जगह नहीं

नई दिल्ली: रेल से यात्रा करने वाले लोग अक्सर कई महीने पहले अपनी रिजर्वेशन कराते हैं ताकि उन्हें एक सीट मिल सके। रेलवे के नियमों के हिसाब से रिजर्वेशन कोच में केवल वही यात्रा कर सकते हैं जिनका टिकट कंफर्म हो। लेकिन जमीन पर स्थिति इसके बिल्कुल उलट दिखती है।  एक हालिया वायरल वीडियो में बिना टिकट यात्रियों को फर्श पर बैठ कर यात्रा करते दिखाया गया है। 

वायरल वीडियो आनंद विहार टर्मिनल और गाज़ीपुर सिटी के बीच चलने वाली सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस का है। देखा जा सकता है कि स्लीपर कोच खचाखच भरा हुआ था। यात्री फर्श पर बैठे हुए हैं और आने-जाने के लिए बने पतले गलियारे में पैर रखने की भी जगह नहीं है। 

क्लिप साझा करने वाले 'X' यूजर सुमित ने लिखा कि  "ट्रेन नंबर 22420 कोई भी टीटी नहीं आया। ट्रेन लखनऊ पहुंचने वाली है। धन्यवाद रेलवे स्लीपर क्लास को जनरल बनाने के लिए। इसमें ज्यादातर लोग  बिना टिकट के या जनरल टिकट वाले हैं।"

ये कोई अकेला मामला नहीं है जिसमें ट्रेनों में बेतहाशा भीड़ देखी गई हो। हाल ही में एक 'X' यूजर ने एसी तृतीय श्रेणी का वीडियो जारी किया था। इसमें भी भीड़ भरी हुई थी। इन वीडियोज के सामने आने के बाद लोग कह रहे हैं कि स्लीपर अब जनरल और 3 एसी अब स्लीपर हो गयी है। 

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि जब आप गाड़ी से जनरल कोच हटाओगे तो मुसाफिर कहाँ जाएगा। रेलवे ने बहुत सी गाड़ियों से जनरल कोच गायब कर दिए , स्लीपर घटा के AC कोच बढ़ा दिए । इसलिए ये हाल है। कुछ यूजर्स ने रेल मंत्री को टैग कर इस समस्या के समाधान करने की बात कही।

टॅग्स :वायरल वीडियोभारतीय रेलRailway Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी