लाइव न्यूज़ :

Video: विवाद के चलते अलग रह रहे थे बुजुर्ग दंपति, थाने में पुलिस ने मिठाई खिलाकर कराया सुलह, लड्डू खिलाते वक्त पति ने कही मजेदार बात

By आजाद खान | Updated: April 14, 2022 13:01 IST

गोण्डा जिले के पुलिस द्वारा समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते है जिसमें इन बुजुर्गों का भी सुलह हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने दो बुजुर्गों का सुलह थाने में करवाया है। इस सुलह का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर बुजुर्ग के मजाक करने पर भी लोग मजे ले रहे हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले के कटराबाजार पुलिस थाने का एक मामला सामने आया है जहां पर पुलिस ने बहला-फुसलाकर अलग रह रहे दो बुजुर्गों को एक किया है। थाने में सुलह कराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे सचिन कौशिक नामक एक पुलिस वाले ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस घटना की जानकारी गोण्डा जिले के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी दी गई है जिसमें दोनों बुजुर्गों की फोटो के साथ इस पर जरूरी डिटेल्स भी शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक छह हजार व्यूज मिल चुके हैं। 

क्या है पूरा मामला

वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे पुलिस ने सुलह करवाकर 75 साल के शिवनाथ को उनकी पत्नी जनका देवी द्वारा मिठाई खिलवाई है। पहले शिवनाथ मिठाई खाने के लिए मना करते है फिर उनकी पत्नी खिलाने को जिद करती है तो वह अंत में मान जाते हैं और अपनी पत्नी की हाथों से मिठाई खा लेते हैं। इसके बाद पुलिस शिवनाथ को मिठाई देती और पत्नी को खिलाकर सुलह करने की बात करती है। लेकिन उनकी पत्नी मारे शर्म के वहां खाना नहीं चाहती है। इस पर वह अपनी पत्नी को जोर देते हैं और उनके हाथ से मिठाई खाने के लिए कहते हैं। मिठाई खिलाते वक्त वह अपनी पत्नी से मजाक भी कर लेते हैं और कहते हैं कि हमार हथवा न काट जाय। इस बात को सुनकर वहां मौजूसृद सभी पुलिस वाले हंसने लगे थे। 

आपको बता दें कि शिवनाथ के मजाक करने के तरीके को देख लोग खूब मजे ले रहे है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। 

पुलिस द्वारा मित्र पुलिसिंग के अभियान का नतीजा

आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा समय-समय पर इलाके में मित्र पुलिसिंग का अभियान चलाया जाता है। इसी अभियान का यह नतीजा है कि अलग रह रहे दो बुजुर्गों को थाने में बुलाकर सुलह करवाया और मिठाई खिलवाई। यह घटना 11 अप्रैल की है। पुलिस के इस पहल की सोशल मीडिया खूब तारीफ कर रहे हैं और इस पर तरह-तरह के कमेंट्स भी दे रहे हैं। 

टॅग्स :अजब गजबउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोGondaPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…