लाइव न्यूज़ :

वीडियो: कोरोना टेस्ट से इन्कार करने पर चीनी महिला के साथ हुई जबरदस्ती, टेस्टिंग सेंटर में फर्श पर लिटाकर-घुटने से दबा कर ऐसे की गई जांच

By आजाद खान | Updated: May 6, 2022 16:09 IST

चीन में कोरोना के हालात को देखते हुए एशियाई खेल 2022 को भी स्थगित कर दिया गया है। वहीं चीन के शहर शंघाई में करीब एक महीने से लॉकडाउन भी चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना टेस्ट को लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के बारे में यह दावा किया जा रहा है कि यह चीन का वीडियो है। वायरल इस वीडियो में एक महिला को जबरन सुलाकर टेस्ट किया जा रहा है।

बीजिंग:चीन में कोरोना से परेशान लोगों के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। ऐसे में एक और वीडियो सामने आया है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो चीन का है जहां लोगों को जबरन कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि एक महिला को फर्श पर सुलाकर उसका कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने से लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। आपको बता दें कि चीन के शंघाई में पिछले एक महीने से लॉकडाउन है और अब इतनी जल्दी यह लॉकडाउन खत्म होते नहीं दिख रहा है। 

क्या दिखा वायरल वीडियो में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो चीन का है जहां पर एक महिला को जबरन कोरोना टेस्ट कराने के लिए मजबूर किया जा रहा है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे एक महिला टेस्टिंग सेंटर के फर्श पर सोई हुई है और उस पर एर शख्स जबरन उसे पकड़े हुए है। इसमें आगे यह भी देखा जा रहा है कि महिला उस शख्स का विरोध कर रही है और टेस्ट कराने से इन्कार कर रही है, लेकिन वह शख्स महिला की एक नहीं सुन रहा है और उसका जबरन मुंह खोल रहा है। वायरल इस वीडियो में यह भी देखा गया है कि वह शख्स महिला का हाथ अपने पैरों से दबा रहा है और उसका मुंह बार बार खोल रहा है ताकि स्वास्थ्यकर्मी स्वाब का नमूना ले पाए। महिला के साथ टेस्ट के नाम पर जैसी जबरदस्ती की जा रही है वह काफी भयावह है। वीडियो के देखने के बाद एक यूदर ने कहा, "कितना भयावह है कि वे कैसे गरीब लोगों को अपने वश में कर लेते हैं। यह सब दुखद है, बिल्कुल असहनीय है।"

चीन में कोरोना का ताजा हाल

कोरोना के चलते चीन की राजधानी बीजिंग ने 40 से अधिक मेट्रो स्टेशनों (नेटवर्क के लगभग दसवें हिस्से) और 158 बस मार्गों को बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि चीन के शंघाई शहर में करीब एक महीने से लॉकडाउन चल रहा है और यह कब खत्म होगा इसकी कोई सीमा नहीं है। चीन में कोरोना के मामले इतने बढ़ गए हैं कि इसको देखते हुए एशियाई खेल 2022 को भी स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएफपी ने चीनी मीडिया के हवाले से दी है। आपको बता दें कि चीन में यह खेल सितबंर के महीने में होने वाला था।  

टॅग्स :चीनCoronaकोरोना वायरसशंघाईवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?