लाइव न्यूज़ :

वीडियो: सीढ़ियों पर चढ़ते-चढ़ते अचानक लड़खड़ा कर गिर गए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, करीब 2 साल पहले भी घटी थी ऐसी ही घटना

By आजाद खान | Updated: February 23, 2023 12:45 IST

आपको बता दें कि करीब दो साल पहले भी अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ ऐसी ही घटना घट चुकी थी जब वे ज्वाइंट बेस एंड्रयूज के सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे। हालांकि उसके बाद इस घटना को लेकर व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव द्वारा बयान भी जारी किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अमेरिकी राष्ट्रपति को सीढ़ियों पर लड़खड़ा कर गिरते हुए देखा गया है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ दो साल पहले भी ऐसी ही घटना घट चुकी है।

Viral Video: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह फिर से विमान पर सवार होते समय सीढ़ियों पर लड़खड़ाते हुए दिखाई दिए है। जारी वीडियो में यह देखा गया है कि राष्ट्रपति जो बाइडन सीढ़ियों पर चलते-चलते खुद को संभाल नहीं पाते है और वे गिर जाते है। 

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब राष्ट्रपति जो बाइडन इस तरह से सीढ़ियों पर गिरे है। इस घटना से दो साल पहले भी वे एक बार ऐसे ही सीढ़ियों पर लड़खड़ाते हुए दिखाई दिए थे। उस घटना का भी वीडियो जमकर वायरल हुआ था। 

वीडियो में क्या दिखा है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन एयर फ़ोर्स वन विमान पर चढ़ने की कोशिश कर रहे है। इस दौरान जब वे सीढ़ियों के बीच में पहुंच रहे है तो वह अचानक खुद को संभाल नहीं पाएं और वहीं लड़खड़ा गए।

 

वीडियो में आगे यह देखा गया है कि वह सीढ़ियों पर गिर जाते है और अपने दोनों हाथों से बैलेंस कर उठते है और फिर हाथ का सहारा लेकर खड़े होते है। इसके बाद उन्हें सीढ़ियों को जल्दी-जल्दी से चढ़ते हुए देखा गया है। हालांकि इस घटना को लेकर व्हाइट हाउस के तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।  

2 साल पहले भी घट चुकी है ऐसी ही घटना

आपको बता कि यह घटना उस समय घटी है जब अमेरिकी राष्ट्रपति यूक्रेन और पोलैंड की अपनी यात्रा को पूरी कर वह वापस वाशिंगटन डीसी लौट रहे थे। ऐसे में पोलैंड के वारसॉ में जब वे एयर फ़ोर्स वन विमान पर सवार होने जा रहे थे तब यह घटना घटी है।

हालांकि यह दूसरी बार है जब अमेरिकी राष्ट्रपति खुद को संभाल नहीं पाए और विमान की सीढ़ियों पर गिर गए। करीब दो साल पहले उनके साथ ऐसी ही घटना घटी थी जब वे ज्वाइंट बेस एंड्रयूज के सीढ़ियों पर चढ़े थे और वे लड़खड़ाकर गिर गए थे। इसके बाद उस समय व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने बयान जारी कर कहा था कि तेज हवा चलने के कारण ऐसी घटना घटी थी। उनके अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति बिल्कुल ठीक है। 

टॅग्स :जो बाइडनUSAवायरल वीडियोरूस-यूक्रेन विवादRussia-Ukraine crisis
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो