लाइव न्यूज़ :

पार्टी में नाच रहे युवक ने जब डांसर के पेट पर सटा दी गन, IAS अफसर ने पूछा दबा ट्रिगर तो..... देखें Viral Video

By रुस्तम राणा | Updated: April 22, 2022 20:41 IST

इस वीडियो को आईएएस अफसर प्रशांत कुमार ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने यह वीडियो 19 अप्रैल को शेयर किया था, जिसमें उन्होंने पूछा है, अगर दबा ट्रिगर तो क्या होगा?

Open in App

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में पार्टी में एक युवक बंदूक लहराकर नाच रहा है। वह नाचते-नाचते साथ नाच रही डांसर के पेट पर बंदूक सटा देता है। हालांकि वीडियो में किसी भी तरह की अनहोनी होते हुए नहीं दिख रही है।

दरअसल इस वीडियो को आईएएस अफसर प्रशांत कुमार ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने यह वीडियो 19 अप्रैल को शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा है, दबा ट्रिगर तो...! वायरल वीडियो गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के जादोपुर रोड का बताया जा रहा है। सोचिए अगर बंदूक लोड हो और गलती से ट्रिगर दब जाए तो क्या होगा?

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो हैं जिनमें युवा अपनी पिस्टल को लेहराते हुए डांस करते नजर आते हैं। पिछले साल अगस्त में रोहताश के दो युवक मंगलवार को गिरफ्तार किए गए थे। आरोप है कि दोनों युवक पिस्टल हवा में लहराते हुए नाच रहे थे। जब फेसबुक में दोनों की वीडियो वायरल हुई तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।   

वीडियो को एक युवक ने अपने फेसबुक पर रविवार को पोस्ट किया था। दोनों युवक अपने वाहन में हवा में पिस्टल लहराते हुए दिख रहे थे। रोहताश के एसपी आशीष भारती को इन दो युवकों की वीडियो की जानकारी मिली, जिसमें वे जिले के संवेदनशील इलाके में अपनी एसयूवी में पिस्टल लहरा रहे थे। स्वतः संज्ञान लेते हुए एसपी ने दोनों युवकों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था।  

टॅग्स :वायरल वीडियोबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?