लाइव न्यूज़ :

Viral Video: यूक्रेनी सैनिक के लिए iPhone बना ढाल, दुश्मन की गोली को रोक सैनिक की ऐसे बचाई जान, देखें

By अनिल शर्मा | Updated: July 18, 2022 15:08 IST

रेडिट पर साझा की गई इस क्लिप में एक कथित यूक्रेनी सैनिक को अपने बैकपैक से अपना आईफोन निकालते हुए दिखाया गया है। वीडियो में वह क्षतिग्रस्त फोन को बैग से निकालर दिखाता है जिसके अंदर एक गोली फंसी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देiPhone ने कथित तौर पर एक यूक्रेनी सैनिक की जान बचाईiPhone 11 Pro तीन साल पुराना iPhone मॉडल है जिसने गोली को आर-पार होने से रोक लिया

कीवः यूक्रेन से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक फोन यूक्रेनी सैनिक लिए ढाल बन गया और उसकी जान की रक्षा की। यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन ये सच है! Reddit थ्रेड के अनुसार, iPhone 11 Pro ने एक यूक्रेनी सैनिक की जान बचाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रेडिट पर साझा की गई इस क्लिप में एक कथित यूक्रेनी सैनिक को अपने बैकपैक से अपना आईफोन निकालते हुए दिखाया गया है। वीडियो में वह क्षतिग्रस्त फोन को बैग से निकालर दिखाता है जिसके अंदर एक गोली फंसी हुई है। आईफोन के इस 2019 मॉडल ने सैनिक के लिए बुलेटप्रूफ का काम किया। रेडिट पोस्ट पर हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। 

id="reddit-embed" src="https://www.redditmedia.com/r/ukraine/comments/w0hj8j/iphone_saved_the_life_of_a_ukrainian_soldier/?ref_source=embed&ref=share&embed=true" sandbox="allow-scripts allow-same-origin allow-popups" height="656" width="640" scrolling="no"

हालांकि रेडिट ने घटना का विवरण पोस्ट में नहीं दिया है। शेयर वीडियो को 3,000 से अधिक लाइक्स और कई कमेंट्स मिल चुके हैं। वहीं एक यूजर ने मजाक में लिखा, ''दिन में एक सेब डॉक्टरों को दूर रखता है!'' एक अन्य ने कहा, आईफोन आखिरकार किसी चीज के लिए अच्छा हैं! खुशी है कि उसने अपनी लाज बचा ली।

मालूम हो कि सिर्फ iPhone ही नहीं, अतीत में ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं जिनमें Apple वॉच ने अपने उपयोगकर्ताओं की जान बचाई। हाल ही में, वॉच सीरीज 6 ने एक 34 वर्षीय भारतीय  की जान बचाई, जिसकी धमनियों में 99.9 प्रतिशत ब्लॉकेज था। Apple वॉच पर ECG फीचर ने यूजर को अलर्ट कर दिया और उसकी जान बच गई।

इस बीच, वीडियो ऐसे समय में आया है जब यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। शनिवार को रूसी सेना ने यूक्रेन के दक्षिणी शहर निकोपोल पर गोलाबारी की। यूक्रेन की आपातकालीन सेवाओं ने कहा कि दो लोग घायल हो गए और दो अन्य मलबे में दबे हुए हैं।

शुक्रवार को यूक्रेन ने यह भी घोषणा की कि डोनेट्स्क के पूर्वी क्षेत्र में 10 स्थानों पर गोलाबारी में आठ लोग मारे गए और 13 घायल हो गए। इससे एक दिन पहले कीव ने जानकारी दी थी कि काला सागर में रूसी पनडुब्बी से दागी गई कलिब्र क्रूज मिसाइलें विन्नित्सिया में एक कार्यालय की इमारत से टकराई थीं। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए।

 

टॅग्स :आइफोनयूक्रेनरूस-यूक्रेन विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

विश्वबात हमारी नजरों से ओझल जंग की!, दुनिया में कितने देशों में चल रही है?

विश्वव्लादिमीर पुतिन के आवास पर 'हमले' की खबरों के बीच PM मोदी 'बेहद चिंतित' और 'भारी गुस्से में' ट्रंप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'