लाइव न्यूज़ :

Viral Video: गर्म-गर्म समोसे का लुत्फ उठा रहा था शख्स, तभी निकला कुछ ऐसा; उड़ गए होश...

By अंजली चौहान | Updated: September 12, 2024 15:06 IST

Viral Video: वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बीकानेर स्वीट्स नाम की दुकान में बिक रहे समोसे के अंदर मेंढक का पैर मिला। ग्राहकों को गुस्से में दुकान के मालिक से मिलने की मांग करते देखा जा सकता है.

Open in App

Viral Video: ज्यादातर भारतीयों को समोसे खाना बहुत पसंद है। मौका कोई भी हो लेकिन लोग अच्छा खाने के नाम पर सबसे पहले समोसे को चुनते हैं। आपने भी कई मौकों पर समोसों का स्वाद चखा होगा लेकिन क्या हो जब लजीज समोसे आपको किसी बड़ी परेशानी में डाल दें। जी हां ऐसा एक भयावह मामला गाजियाबाद में देखने को मिला है। जहां एक शख्स को समोसा खाना भारी पड़ गया। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ग्राहक को परोसे गए समोसे में मेंढक का पैर दिखाया गया है।

हैरानी की बात ये है कि यह सड़क किनारे किसी दुकान का समोसा नहीं बल्कि प्रसिद्ध दुकान बीकानेर का है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही यूजर्स के बीच हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के अनुसार, यह घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक दुकान में हुई। बिना तारीख वाले इस वीडियो में ग्राहक को आधे खाए हुए समोसे को ज़ूम करके देखते हुए दिखाया गया है।

समोसे में भरी हुई सामग्री के बीच एक काला पदार्थ साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो में गुस्साए ग्राहक दुकान के कर्मचारियों से शिकायत करते हुए और उन्हें गालियाँ देते हुए दिखाई दे रहे हैं। ग्राहक दुकान के मैनेजर से मिलने की माँग करते हुए सुने जा सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की और जाँच कर रही है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है। जबकि कुछ लोगों ने इस घटना पर मज़ाक उड़ाया है।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा, "समोसे में मेंढक का पैर मिलना भयानक है। ग्राहकों को सुरक्षित भोजन मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।" 

एक अन्य ने लिखा, "बाहर खाना मुश्किल होता जा रहा है।"

कई लोगों ने इस स्थिति को हल्के में लिया और मजेदार प्रतिक्रियाएं पोस्ट कीं।

एक व्यक्ति ने चुटकी ली "यह सिर्फ एक पैर है। मुझे चिंता है कि बाकी तीन कहां हैं,"

एक अन्य ने कहा, "दुकान के मालिक कंजूस हैं। बस एक मेंढक का पैर जोड़ दिया।" 

एक अन्य ने लिखा, "आपको दस रुपये में केवल एक पैर मिलेगा। पूरे मेंढक के बारे में भूल जाइए।" 

एक्स पर एक अन्य उपयोगकर्ता ने खाद्य दुकान को 'मेंढक फ्राई' की भारतीय रेसिपी का आविष्कार करने के लिए बधाई दी। हालांकि, मजाक से हटके यह खाने-पीने के समानों में इस तरह की लापरवाही बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देने का काम करती है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोउत्तर प्रदेशभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा