लाइव न्यूज़ :

Viral Video: क्लासरूम बना वेडिंग हॉल, छात्र बने बाराती; महिला प्रोफेसर ने अपने ही स्टूडेंट से की शादी

By अंजली चौहान | Updated: January 30, 2025 15:09 IST

Viral Video: वीडियो के अलावा, कथित तौर पर एक यूनिवर्सिटी लेटरहेड भी वायरल हुआ है जिसमें प्रोफेसर और छात्र के हस्ताक्षर हैं, जिसमें एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी स्वीकार किया गया है। पत्र पर तीन गवाहों के हस्ताक्षर भी हैं।

Open in App

Viral Video: सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शिक्षिका अपने छात्र से शादी करती नजर आ रही है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह क्लासरूम का वीडियो है जहां महिला प्रोफेसर ने अपने ही छात्र से शादी रचा ली। 

बताया जा रहा है कि यह वीडियो 14 जनवरी को रिकॉर्ड किया गया था और हाल ही में वायरल हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो कोलकाता से करीब 150 किलोमीटर दूर नादिया के हरिंगहाटा टेक्नोलॉजी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में रिकॉर्ड किया गया।

वायरल वीडियो में युवक और युवती शादी की रस्में निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जैसे कि मांग में सिंदूर लगाना, जबकि वहां मौजूद अन्य छात्र खुशी से झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रही महिला की पहचान पायल बनर्जी के रूप में हुई है, जो विश्वविद्यालय में एप्लाइड साइकोलॉजी की पूर्व प्रमुख हैं।

युवक जहां हरे रंग की स्वेटशर्ट और माला पहने हुए दिखाई दे रहा है, वहीं प्रोफेसर दुल्हन की पोशाक और माला पहने हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद अंतरिम कुलपति तपस चक्रवर्ती ने कहा कि घटना की जांच के लिए एक पैनल गठित किया गया है।

हालांकि, प्रोफेसर बनर्जी ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है और अंग्रेजी दैनिक टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा है कि जिसने भी वीडियो जारी किया है, उसने उनकी छवि खराब करने के इरादे से ऐसा किया है। अपनी स्थिति को और स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें "शादी" एक नाटक का हिस्सा थी।

उन्होंने बताया कि छात्रों ने मुझसे मुख्य किरदार निभाने का अनुरोध किया और मैं सहमत हो गई। अन्य संकाय सदस्यों को इसके बारे में पता था और वे कार्यक्रम के लिए सहमत हो गए; तब किसी ने आपत्ति नहीं की। छात्रों ने कार्ड छपवाया और पूरी योजना बनाई। मेरे प्रथम वर्ष के छात्रों और मैंने स्क्रिप्ट के अनुसार अभिनय किया। यह कोई गंभीर बात नहीं थी। मैं केवल इसलिए सहमत हुई क्योंकि छात्रों ने मुझसे अनुरोध किया था।

वीडियो के अलावा, कथित तौर पर एक विश्वविद्यालय का लेटरहेड भी वायरल हुआ है, जिसमें प्रोफेसर और छात्र के हस्ताक्षर हैं, जो एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी मानते हैं। पत्र में तीन गवाहों के हस्ताक्षर भी हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोपश्चिम बंगालसोशल मीडियावेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो