लाइव न्यूज़ :

Viral Video: 6 साल के बच्चे ने राहुल से पूछा शादी कब करेंगे, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: February 1, 2024 11:24 IST

वायरल वीडियो में एक छोटा सा बच्चा राहुल गांधी से सवाल करते हुए पाया गया है। 6 साल के इस बच्चे ने राहुल से पूछा कि आप शादी कब करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी से शादी का सवाल 6 साल के बच्चे को मिला जवाबराहुल ने बताया कि वह शादी कब कर रहे हैं 6 साल के बच्चे को किताब देंगे राहुल गांधी

Rahul Gandhi: सोशल मीडिया पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी काफी लोकप्रिय हैं। इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस वायरल वीडियो में एक छोटा सा बच्चा राहुल गांधी से सवाल करते हुए पाया गया है। 6 साल के इस बच्चे ने राहुल से पूछा कि आप शादी कब करेंगे।

इसका जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि अभी तो मैं काम कर रहा हूं जब मेरा काम खत्म हो जाएगा तब। वहीं राहुल ने यही सवाल 6 साल के बच्चे से पूछ दिया। इस पर बच्चे ने जवाब दिया कि जब मैं बड़ा हो जाउंगा तब शादी करूंगा। पहले आप यह वीडियो देखिए।

राहुल के अलावा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर इस बच्चे की वीडियो शेयर की जा रही है। आंख में काला चश्मा और काली टीशर्ट में बच्चा शानदार लग रहा है। चलिए अब आपको बताते हैं कि यह बच्चा है कौन

बिहार का रहने वाला है अर्श नवाज

राहुल गांधी से शादी का सवाल पूछने वाला अर्श नवाज बिहार के किशनगंज का रहने वाला है। वह इतनी सी उम्र में ही यूट्यूब के लिए ब्लॉग बनाता है। इसी कड़ी में वह राहुल गांधी से मिलने के लिए पहुंचा। राहुल के साथ उसने ब्लॉग भी बनाया।

बताते चले कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं और मणिपुर से शुरू हुई यह यात्रा बिहार के किशनगंज पहुंच चुकी है। बिहार के अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले का दौरा किया. बुधवार को वह कटिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर गए।

बच्चे को गिफ्ट भी भेजेंगे राहुल

राहुल ने छह साल के बच्चे से वायदा किया है कि वह उनके लिए किताबें भी भेजेंगे। बच्चे के साथ राहुल की यह बातचीत सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। 

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो न्याय यात्राकांग्रेसबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…