लाइव न्यूज़ :

गाय ने चबाई 20 ग्राम सोने की चेन, मचा हड़कंप तो डॉक्टरों ने खोजा मेटल डिटेक्टर

By आजाद खान | Updated: December 13, 2021 18:58 IST

डॉक्टर ने मेटल डिटेक्टर की मदद से गाय का जांच किया और बताया कि पशु के पेट में धातु है।

Open in App
ठळक मुद्देघर में पाली हुई गाय के सोने के चैन के निगल लेने की बात सामने आई है। 20 ग्राम के सोने की चेन के नहीं मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया।डॉक्टरों ने गाय का ऑपरेशन कर उसके पेट से चैन को निकाला।

भारत: कर्नाटक में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक गाय के पेट में 20 ग्राम के सोने की चैन मिलने का खुलासा हुआ है। परिवार के मुताबिक, चारे के साथ गाय ने वहां रखी हुई सोने की चैन को भी निगल लिया। बहुत दिनों तक चैन का पता नहीं चलने पर परिवार के लोगों ने गाय को डॉक्टरों द्वारा चेक करवाया। डॉक्टरों ने अपनी जांच में इस बात की पुष्टी की। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना सिरसी तालुक के हीपानाहल्ली के श्रीकांत हेगड़े के घर पर घटी है। परिवार के अनुसार, उनलोगों ने दीपावली के बाद गौ पूजा का आयोजन किया था। इस पूजा के दौरान उन लोगों ने गाय को नहलाकर उसे सोने का चैन पहनाया था। उसके बाद फूल माला पहनाने के लिए उनलोगों ने गाय के गले से चैन को उतार कर पास में रख दिया था। पूजा के बाद जब परिवार वालों ने चैन खोजा तो उन्हें वह नहीं मिला। परिवार वालों को गाय के चैन के चबा जाने का शक हुआ और वे कुछ दिन तक उसके गोबर पर ध्यान रखने लगे। बहुत दिन बीत जाने के बाद भी जब चैन गोबर में नहीं मिला तब परिवार वालों ने गाय की जांच डॉक्टरों से कराने की सोची।

डॉक्टरों ने खोजा मेटल डिटेक्टर से चैन

बता दें कि जब परिवार वालों को चैन नहीं मिला तो उन लोगों ने गाय को डॉक्टरों को देखाया। डॉक्टर ने जब गाय की जांच मेटल डिटेक्टर से किया तो उनलोगों को गाय के पेट से सोने का चैन मिला। इसके बाद डॉक्टरों ने गाय का ऑपरेशन कर उसके पेट से चैन को निकाला। ऑपरेशन के बाद गाय की हालत अभी ठीक है और वह तेजी से रिकवरी भी कर रही है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'