लाइव न्यूज़ :

500 करोड़ रुपये का सूटकेस दो और सीएम बनो?, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के बयान पर शिवकुमार ने कहा- ‘पागलों के किसी अस्पताल’ में भर्ती हो?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2025 14:31 IST

टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष तथा उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा, ‘‘उन्हें अस्पताल में, ‘पागलों के किसी अच्छे अस्पताल’ में भर्ती कराया जाना चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस के कामकाज पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करती है तो उनके पति सक्रिय राजनीति में लौटेंगे।पार्टी को देने के लिए पैसा नहीं है, लेकिन वे पंजाब को 'स्वर्णिम राज्य' में बदल सकते हैं।

बेंगलुरुः कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोमवार को कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू को ‘‘मुख्यमंत्री पद के लिए 500 करोड़ रुपये’’ वाली उनकी टिप्पणी के लिए उन्हें ‘‘पागलों के किसी अस्पताल’’ में भर्ती होने की सलाह दी। पंजाबकांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को यह दावा करके विवाद खड़ा कर दिया था कि ‘‘जो 500 करोड़ रुपये का सूटकेस देता है, वही मुख्यमंत्री बनता है।’’ इस टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस के कामकाज पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

उनकी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष तथा उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा, ‘‘उन्हें अस्पताल में, ‘पागलों के किसी अच्छे अस्पताल’ में भर्ती कराया जाना चाहिए।’’ नवजोत कौर सिद्धू ने कहा था कि यदि कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करती है तो उनके पति सक्रिय राजनीति में लौटेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास किसी भी पार्टी को देने के लिए पैसा नहीं है, लेकिन वे पंजाब को 'स्वर्णिम राज्य' में बदल सकते हैं। नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिलने के बाद संवाददाताओं से कहा था कि हम हमेशा पंजाब और पंजाबीयत की बात करते हैं, "लेकिन हमारे पास 500 करोड़ रुपये नहीं हैं, जो हम मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए दे सकें।" हालांकि, रविवार शाम को नवजोत कौर ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उनकी टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।

टॅग्स :पंजाबनवजोत सिंह सिद्धूAam Aadmi Partyकांग्रेसBJPDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत अधिक खबरें

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में