लाइव न्यूज़ :

Video: राम मंदिर आधारशिला, CM योगी ने 'दीपोत्सव' के अवसर पर जलाए दीये-पटाखे

By स्वाति सिंह | Updated: August 5, 2020 19:55 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन के बाद बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राम मंदिर की आधारशिला रखना नवीन युग का प्रारंभ है और यह युग 'रामराज्य' तथा 'नए भारत के निर्माण' का है।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार (पांच अगस्त) को आधारशिला रखीभूमि पूजन के बाद लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर दीप जलाए।

लखनऊ: अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार (पांच अगस्त) को आधारशिला रखी। इस दौरान पूरी अयोध्या नगरी दुल्हन की तरह सजाया गया था। वहीं शहर के कोने-कोने में लोग दीप जलाकर 'दीपोत्सव' मना रहे हैं। मालूम हो कि मख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया था कि भूमि पूजन के उपलक्ष्य में 4 और 5 अगस्त की रात दीपोत्सव मनाया जाएगा।

इसी के तहत सीएम योगी ने भूमि पूजन से ठीक एक रात पहले और बुधवार को भूमि पूजन के बाद लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर दीप जलाए। इससे जुड़ा सीएम योगी का एक वीडियो भी सामने आया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन के बाद बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राम मंदिर की आधारशिला रखना नवीन युग का प्रारंभ है और यह युग 'रामराज्य' तथा 'नए भारत के निर्माण' का है। योगी ने ट्वीट किया, ''आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा श्री राम मंदिर की आधारशिला रखना, एक नवीन युग के प्रारंभ का सुअवसर है। यह नया युग लोककल्याण के लिए तपोमयी सेवा का है। यह युग रामराज्य का है। यह युग प्रभु श्री राम के आदर्शों के अनुरूप नए भारत के निर्माण का है। जय श्री राम!'' उन्होंने कहा, ‘‘श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन का यह अवसर, गौरव का है, आह्लाद का है, संतोष का है, सत्यजीत करुणा का है। हम भाग्यशाली हैं कि प्रभु श्रीराम ने हमें इस ऐतिहासिक घटना के साक्षी होने का सकल आशीष प्रदान किया।’’

उन्होंने कहा कि श्रीरामलला के चिर अभिलाषित भव्य-दिव्य मंदिर की आधारशिला आज प्रधानमंत्री के कर-कमलों से रखी गई है। श्री अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर भारत की सांस्कृतिक अन्तरात्मा की समरस अभिव्यक्ति का प्रतिमान सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मर्यादा के प्रतिमान, पुरुषोत्तम, श्री अवधपुरी के प्राणप्रिय राजा श्रीराम के दिव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार। भाव-विभोर करने वाले इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रत्येक देशवासी का मन आह्लादित है, हर्षित और मुदित है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां भूमि पूजन कर ‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’ निर्माण की आधारशिला रखी और कहा कि आज सदियों का इंतजार खत्म हुआ है। राम मंदिर को राष्ट्रीय एकता व भावना का प्रतीक और भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत का द्योतक बताते हुए उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ आने वाली पीढ़ियों को आस्था और संकल्प की प्रेरणा देगा, बल्कि अनंतकाल तक पूरी मानवता को प्रेरित करेगा। दशकों तक हिन्दू-मुस्लिम समुदायों के बीच विवाद का केंद्र रहे श्री राम जन्मभूमि स्थल पर जब मोदी पूजा-अर्चना कर रहे थे, उस वक्त देशभर के लोग अपने घरों में टेलीविजन से चिपके रहे और इस पल के गवाह बने।  

टॅग्स :योगी आदित्यनाथराम जन्मभूमिअयोध्याराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी