लाइव न्यूज़ :

रायबरेली के इस बंदर का बियर पीते हुए वीडियो हुआ वायरल, बंदरों के गैंग ठेके पर करते है हंगामा- छीन लेते है ग्राहकों की शराब

By आजाद खान | Updated: November 2, 2022 09:36 IST

शराब के ठेके चलाने वाले मालिक का कहना है कि इस मामले में उसने पुलिस से शिकायत भी की है, लेकिन अभी तक इस मामले में पुलिस ने कोई खास कदम नहीं उठाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक बंदर का बियर पीते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में बंदर को इंसान जिस तरीके से केन में पोज लेकर बियर पीते है, बंदर भी वैसे ही पी रहा है। बताया जा रहा है कि बंदरों के गैंग शराब के ठेके पर हंगामा मचाते है और ग्राहकों की शराब भी छीन लेते है।

लखनऊ: यूपी के रायबरेली में बंदरों द्वारा बियर पीने का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बंदर को बियर पीते हुए देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि बंदरों के गैंग इलाके में मौजूद शराब की दुकान पर जमकर हंगामा मचाते और दुकान के मालिक समेत ग्राहकों को भी परेशान करते है। 

शराब दुकान के मालिक की माने तो वे इसे लेकर पुलिस से शिकायत भी कर चुके है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस बीच इन्हीं बंदरों में से एक बंदर का वीडियो वायरल हो रहा है। 

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक बंदर बड़ी ही आसानी और आराम से बियर पी रहा है। वह बियर के केन को पकड़े हुए है और बिल्कुल इंसानों की तरह मुह में लगाकर बियर को पी रहा है। 

वीडियो में यह भी सुना गया है कि बंदर के आसपास कुछ लोग है, लेकिन उससे इस बात का कोई असर नहीं पड़ रहा है और वह पीए जा रहा है। इस वीडियो के माध्यम से यह भी दावा किया जा रहा है कि इलाके के बंदर शराब को लेकर बहुत परेशान करते है। 

क्या है पूरा मामला

दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो रायबरेली के गदागंज थानाक्षेत्र के अचलगंज इलाके का है। वीडियो को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि इस इलाके में मैजूद शराब के ठेके पर बंदर आते है और शराब के लिए हंगामा करते है। वे ठेके पर मौजूद ग्राहकों की शराब को कभी छीन लेते है तो कभी शराब के लिए ठेके के मालिक को परेशान करते है। 

मालिकों का कहना है कि बंदर इतने जिद्दी होते है कि वे भगाने से भी नहीं भागते है। ऐसे में बंदरों के इन हरकतों से उन्हें काफी नुकसान भी होता है। ठेके के मालिक का कहना है कि इस बारे में उन लोगों ने पुलिस से भी शिकायत की है, लेकिन अभी तक इन्हें रोकने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाए गए है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोरायबरेलीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा