लाइव न्यूज़ :

Video: बिहार में बंदूक हाथ में लेकर बच्चों को पढ़ा रहा था शख्स, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश

By अनुराग आनंद | Updated: January 7, 2021 09:30 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर से हाथ में बंदूक लेकर बच्चों को पढ़ाते हुए शख्स के वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद पुलिस अधिकारी ने मामले पर संज्ञान लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियों में देखा जा सकता है कि बंदूक लेकर बच्चों को पढ़ाते पान के दुकानदार ने खुद ही अपने फोन से यह वीडियो शूट किया है।डीएसपी ने मिठनपुरा थाना अध्यक्ष को वीडियो की जानकारी देकर जांच के निर्देश दिए हैं।

पटना: बिहार के मुजफ्फपुर का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडिया में एक शख्स हाथ में बंदूक लिए बच्चों को पढ़ाते हुए दिख रहा है। यह शख्स शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में एक पान दुकान भी चलाता है।

एएनआई के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वीडियो मुजफ्फपुर शहर के डीएसपी के पास भी पहुंचा। इसके बाद डीएसपी ने मिठनपुरा थाना अध्यक्ष को वीडियो की जानकारी देकर जांच के निर्देश दिए हैं।

बच्चों को पढ़ाते पान के दुकानदार ने खुद ही अपने फोन से बनाया वीडियो-

वीडियों में देखा जा सकता है कि बंदूक लेकर बच्चों को पढ़ाते पान के दुकानदार ने खुद ही अपने फोन से यह वीडियो शूट किया है। वीडियो में वह बच्चों को 'क, ख, ग, घ....' लिखने के लिए बोल रहा साथ ही सही से लिखने वालों को इनाम के तौर पर पैसे देने की बात भी कह रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वीडियो मामले में मिठनपुरा पुलिस ने स्थानीय लोगों से संपर्क किया है। बताया जाता है कि पान दुकानदार आर्मस एक्ट मामले में पहले भी एक बार जेल जा चुका है। यह वीडियो मिठनपुरा चौक के आसपास के इलाके में ही बनाया गया है।   

वायरल वीडियो की जांच के लिए एक टीम का गठन-

इस मामले में पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि ये वीडियो कब बनाया गया है। वीडियो में बंदूक वाला शख्स तीन, चार बार नजर आ रहा है। 

सही सही क, ख, ग,घ.... लिखने वालों बच्चों को वो पैसे देने की बात भी कह रहा है। हालांकि वीडियो में पान दुकानदार के होने की बातें सामने आ रही है लेकिन लोकमत इस वायरल वीडियो व उस शख्स के बारे में अपनी ओर से कोई पुष्टि नहीं करता है। 

 

टॅग्स :मुजफ्फरपुरबिहारवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल