लाइव न्यूज़ :

देवी मां को प्रसन्न करने के लिए खौलते दूध से नहाता है ये पुजारी, VIDEO देख कांप जाएंगे

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 14, 2019 07:55 IST

यहां नवरात्रि के पहले ही दिन से मां को प्रसन्न करने के लिए पुजारी बेहद अनोखी परंपरा निभाते हैं। पहले मंदिर में 9 मिट्टी के बर्तनों में दूध को गर्म किया जाता है। इसके बाद खौलते दूध को पुजारी अपने शरीर में डालना शुरू करता है।

Open in App

वाराणसी में स्थित मां दुर्गा का मंदिर देवी भगवती के साथ-साथ उनके पुजारी की वजह से भी जाना जाता है। 80 साल के इस भक्त की आस्था और देवी के प्रति अटूट विश्वास मंदिर में भक्तों का तांता लगाए रखता है।

यहां नवरात्रि के पहले ही दिन से मां को प्रसन्न करने के लिए पुजारी बेहद अनोखी परंपरा निभाते हैं। पहले मंदिर में 9 मिट्टी के बर्तनों में दूध को गर्म किया जाता है। इसके बाद खौलते दूध को पुजारी अपने शरीर में डालना शुरू करता है।

इस दौरान भक्तों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। इन सबके बावजूद पुजारी के शरीर पर जलने का एक भी निशान नहीं पड़ता. भक्त इस दृश्य को देखकर देवी मां की जय-जयकार करने लगते हैं। भक्तों का कहना है कि मां भगवती की कृपा से कुछ भी असंभव नहीं है। पुजारी जब गर्म दूध अपने बदन पर डालते हैं तो मां दुर्गा उनकी रक्षा करती हैं।

वहीं दूसरी ओर मंदिर के पुजारी का मानना है कि अगर आप भगवान पर आस्था रखते हैं तो वह अपने भक्त की मदद जरूर करते हैं। ईश्वर हर पल आपके ही साथ रहते हैं।

उनका विश्वास है कि अगर हम वास्तव में आस्तिक हैं और हमारी ईश्वर पर प्रबल आस्था है तो हम सारी चिंताएं परमात्मा पर छोड़ देते हैं। हमें ये मान लेना चाहिए कि जीवन-मरण सब भगवान के ही हाथ में है। ऐसे में खौलते दूध को अपने शरीर पर डालते वक्त मुझे जरा भी डर नहीं होता। मुझे विश्वास है कि देवी मां सदैव अपना आशीर्वाद मुझ पर बनाए रखेंगी।

टॅग्स :वाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: वाराणसी में वक्फ संपत्ति पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

भारतअग्निवीर बनाने के लिए पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के युवाओं का जोश हाई!

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाना क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी?, क्यों इस पर इतना जोर देते हैं सीएम डॉ. मोहन यादव?

भारतबाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे पीएम मोदी, मंदिर में टेका मत्था, देखें VIDEO

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो