लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: पानी की तेज धार में 16 घंटे तक फंसा रहा युवक, वायुसेना ने बचाया, देखें हैरतअंगेज वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: August 17, 2020 11:51 IST

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पास खुटघाट के डैम के पास पानी में एक युवक फंस गया था। पानी की धार बहुत तेज थी और उसे बचाना मुश्किल था। ऐसे मेंं वायुसेना ने विशेष ऑपरेशन चलाकर युवक की जान बचाई।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में डैम के पानी के तेज धार के बीच फंसा युवक, बचाई गई जानवायुसेना ने विशेष ऑपरेशन चलाकर युवक की जान बचाई, हेलीकॉप्टर की मदद से मिली सफलता

देश भर के कई हिस्सों में बाढ़ की तस्वीरें इन दिनों आम हो चली हैं। लोगों का जनजीवन इससे अस्त-व्यस्त तो हुआ ही है लेकिन कई जगहों पर जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। पिछले ही हफ्ते राजस्थान के जयपुर से तस्वीरें आईं जिसमें पानी का रौद्र रूप नजर आया। कहीं सड़के टूट गई तो कहीं पहाड़ों से मिट्टी दरकने से काफी नुकसान हुआ। यही नहीं, गाड़ियां तक जयपुर में सड़कों पर तैरती नजर आईं।  ऐसा ही हाल छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों का भी है। 

बहरहाल, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पास खुटघाट के डैम से एक बेहद की हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति डैम के तेज पानी में फंस गया और उसकी जान पर बन आई। हालांकि, भारतीय वायु सेना ने सही मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए और शख्स की जान बच गई।

डैम के पानी में फंसा शख्स

न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से ट्वीट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स बांध की बहुत तेज धार के बीच फंसा हुआ है। ये वीडियो बिलासपुर पुलिस की ओर से जारी किया गया है। बांध के चारों ओर हजाारों की संख्या में भीड़ है। वीडियो में जो हालात नजर आ रहे हैं, उसे देखते हुए शख्स को बचाना मुश्किल लग रहा था। इसी बीच वायुसेना का हेलीकॉप्टर बांध के ठीक ऊपर पहुंचा। हेलीकॉप्टर से रस्सी फेंककर युवक को ऊपर खींचा गया।

वैसे, युवक इस तरह बहकर कैसे पानी के बीच फंस गया, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। बिलासपुर के आईजी दीपांशु काबरा ने बताया कि पानी में बहते युवक को बचाना जब पूरी तरह नामुमकिन हो गया तो भारतीय वायु सेना से इसके लिए अनुरोध किया गया था। 

वहीं, एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार ये शख्स रविवार शाम को पानी के बीच फंस गया था। इसके बाद वह एक पेड़ पकड़कर पत्थर पर बैठा रहा और सोमवार सुबह बचाया जा सका।

इससे पहले राजस्थान में राजधानी जयपुर सहित कई हिस्सों से पानी रौद्र रूप के कुछ ऐसे ही दृश्य सामने आए थे। बारिश के कारण कई हिस्से जलमग्न हो गये। जल जमाव के कारण कई कारें सडकों पर फंस गई और यातायात बाधित हो गया। शहर के बाजारों में सड़क किनारे वाहन पानी में डूब गये। वहीं जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर आने से यातायात बाधित हुआ। 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारतTrain Cancelled: जून में रेल यात्रा करना होगा मुश्किल, 77 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो