लाइव न्यूज़ :

Video: तेज बहाव के कारण पानी में एक-एक करके बह गई कारें, वहां खड़े लोग बस देखते ही रह गए

By आजाद खान | Updated: July 27, 2022 10:08 IST

मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, अजमेर, सवाई माधोपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा, सिरोही, जोधपुर, पाली नागौर व जालौर जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है। इस कारण राजस्थान के कई जिले फिलहाल पानी में डूबे हुए है।

Open in App
ठळक मुद्देभारी बारिश के कारण दो कारों के बह जाने का वीडियो सामने आया है। बारिश के चलते हालात इतने खराब है कि आज से स्कूलों में छुट्टी दे दी गई है। राजस्थान के कई जिले फिलहाल पानी से भरे हुए है और इससे यातायात काफी प्रभावित हुआ है।

जयपुर: भारी बारिश के कारण जोधपुर में दो कारें के बह जाने की खबर सामने आ रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा इस घटना का वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें यह देखा जा रहा है कि कैसे दो कारें पानी के तेज बहाव में बह गई है। कारों को बहता देख वहां वीडियो बना रहे लोग भी कुछ नहीं कर पाए और कारें देखते ही देखते बह गई। 

आपको बता दें कि राजस्थान के जोधपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जयपुर और अजमेर समेत कई इलाकों में मंगलवार को भारी बारिश हुई है। इस कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी जलजमाव हुआ है। 

क्य दिखा वीडियो में

दरअसल, लगातार बारिश के कारण राजस्थान के कई हिस्सों में भारी जलजमाव हो गया है। ऐसे में पानी से हुए तबाही के कई इलाकों से कई वीडियो सामने आ रहे है। ऐसा ही यह भी एक वीडिया सामने आया है। 

वीडियो में यह देखा गया है कि एक कार पानी पर तैरती हुई बहते हुए आ रही है। पानी का बहाव इतना तेज था कि देखते ही देखते गाड़ी बहते हुए आगे निकल गई। वहां मौजूद लोग केवल देखते ही रह गए और वे कार को रोक भी नहीं पाए। 

वहीं वीडियो के दूसरे हिस्से में यह देखा गया कि एक और कार घर के बाहर खड़ी है और कुछ लोग वहीं पास में खड़े बात कर रहे है। इस दौरान पानी का बहाव इतना तेज हुआ की वह गाड़ी भी वहां से बहने लगी। कुछ ही पल में यह कार भी उन लोगों के आंखों के सामने से गायब हो गई। वहां मौजूद लोग केवल वीडियो बनाते रह गए। 

राजस्थान में भारी बारिश से हालात बेकाबू

राजस्थान में भारी बारिश से हालात बेकाबू होते दिख रहे है। कई इलाकों में भारी जलजमाव होने की खबरें सामने आ रही है। ऐसे में भारी बारिश और भीषण जल-जमाव के बीच जोधपुर जिला कलेक्टर ने 27 जुलाई से जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। राजस्थान के कई जिले इससे प्रभावित है। 

इन जिलों में हुई है भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, अजमेर, सवाई माधोपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा, सिरोही, जोधपुर, पाली नागौर व जालौर जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है। 

भाषा इनपुट के साथ

 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोराजस्थानJodhpurमानसूनबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी