लाइव न्यूज़ :

गुस्से से आग बबूला हाथी ने लोगों को अपना वीडियो बनाते देख दौड़ाया, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2021 22:16 IST

वीडियो में हाथी को जंगल के बीच बनी सड़क के बैरियर को पार करते हुए देखा जा सकता है। जिसमें उसे काफी परेशानी हो रही है। पहले से ही परेशान हाथी ने जब लोगों को वीडियो बनाते देखा तब वह गुस्से से आगबबूला हो गया और लोगों को तेजी से दौड़ाने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस वीडियो को भारतीय वन विभाग में कार्यरत Vaibhav Singh IFS ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया हैवीडियो में हाथी को जंगल के बीच बनी सड़क के बैरियर को पार करते हुए देखा जा सकता हैवीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं

जिस तरह हम इंसानों को जिंदगी में ज्यादा दखलंदाजी पसंद नहीं है ठीक उसी तरह जानवरों को भी हम इंसानों की दखलंदाजी पसंद नहीं है। इसका प्रमाण यह वायरल वीडियो है  जिसमें हाथी का वीडियो ले रहे लोगों को वो तेजी से दौड़ाने लगता है।

हाथी को काफी शांत स्वभाव और समझदार माना जाता है मगर किसी भी चीज को सहने की सीमा होती है और जो लोग इस वीडियो में दौड़ते नजर आ रहे हैं उन्हें हाथी की सहन सीमा का शायद अंदाजा नहीं था। आजकल लोगों पर फोटो खींचने और वीडियो बनाने का इतना जुनून सवार रहता है और वे  किसी भी चीज की परवाह नहीं करते और यही लापरवाही कई बार घातक साबित हो सकती है। इस बात का उदाहरण आप इस वीडियो में देख सकते हैं।

 

इस वीडियो को भारतीय वन विभाग में कार्यरत वैभव सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वैभव ने कैप्शन में लिखा है कि हाथियों के मार्ग में बनी सड़कें हाथियों के लिए रुकावट पैदा करती हैं। इन सड़कों पर ट्रैफिक और असंवेदनशील लोगों का व्यवहार हाथियों के तनाव को बढ़ा देता है और यही कारण है कि जानवर इंसानो के लिए घातक साबित होते हैं। 

वीडियो में हाथी को जंगल के बीच बनी सड़क के बैरियर को पार करते हुए देखा जा सकता है। जिसमें उसे काफी परेशानी हो रही है। पहले से ही परेशान हाथी ने जब लोगों को वीडियो बनाते देखा तब वह गुस्से से आगबबूला हो गया और लोगों को तेजी से दौड़ाने लगा। 17 सेकेंड का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।  कई लोग ऐसे लोगों को खरी खोटी सुना रहे हैं और वहीं कई लोग हाथी की रफ्तार देखकर हैरान हैं।  

टॅग्स :वायरल वीडियोहाथी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल