लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: मंडप छोड़ भाग रहा था दूल्हा, 20 किलोमीटर तक पीछा कर दुल्हन ने धर दबौचा; जानें क्या है मामला?

By अंजली चौहान | Updated: May 23, 2023 15:15 IST

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक अनोखी शादी चर्चा में है जहां दुल्हन अपने भगोड़े दूल्हे को पकड़कर लाई और उससे शादी रचा ली।

Open in App
ठळक मुद्देबरेली में मंडप से भाग रहे दूल्हे को दुल्हन ने पकड़ा 20 किलोमीटर तक दुल्हन ने दूल्हे का किया पीछा दुल्हन और दूल्हे के बीच पहले से था प्रेम संबंध

बरेली:उत्तर प्रदेश के बरेली में एक अनोखी शादी खूब चर्चा में है। जहां एक दूल्हे को उसकी दुल्हन मंडप तक उसे लेकर आई जैसे ये हकीकत नहीं बल्कि कोई फिल्म चल रही हो।

जी हां, हम बिल्कुल सही कह रहे हैं बरेली में फिल्म स्टाइल में एक शादी रचाई गई। दरअसल, शादी के दौरान दूल्हा मंडप छोड़कर भागने की फिराक में था।

एक ओर जहां वैवाहिक रस्में चल रही थी वहीं, दूल्हा मंडप छोड़ कर भाग गया। दूल्हे के भाग जाने के हड़कंप मच गया। परिवार वालों समेत पूरे इलाके में इसकी जानकारी से सनसनी मच गई।

इस बीच शादी में जोड़े में बैठी दुल्हन ने दूल्हे के भागने पर हार नहीं मानी। दुल्हन ने हिम्मत दिखाते हुए अपने भगोड़े दूल्हे को पकड़ने की ठान ली। इसके बाद दुल्हन के जोड़े में ही युवती ने दूल्हे का करीब 20 किलोमीटर तक पीछा किया। 

पीछा कर दूल्हे को धर दबौचा

गौरतलब है कि ये फिल्मी घटना बाराबंकी थाना क्षेत्र के बारादरी इलाके की है। शादी समारोह के दौरान दूल्हे के भागने पर दुल्हन ने फौरन उसका पीछा किया और आखिरकार वह उसे पकड़ने में सफल रही। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, दुल्हन का बदायूं जिले के रहने वाले युवक के साथ ढाई साल से अधिक समय से प्रेम संबंध था। आखिरकार, परिवारों के बीच काफी बातचीत के बाद शादी की तारीख तय की गई और यह तय किया गया कि रविवार को भूतेश्वर नाथ मंदिर में दोनों की शादी होगी।

हालांकि, मामला तब संदिग्ध हो गया जब शादी के दिन दूल्हा काफी देर तक मंडप में नहीं पहुंचा। सजी-धजी दुल्हन इंतजार करती रही और आखिरकार अपने मंगेतर को बुला लिया।

फोन पर उसने बहाना बनाया कि वह अपनी मां को लेने बदायूं जा रहा है। इसके बाद दुल्हन को कुछ संदेह हुआ कि उसका प्रेमी दूल्हा भागने की कोशिश में है।

इसके बाद दुल्हन ने  बरेली से करीब 20 किलोमीटर दूर भीमोरा थाने के पास जब वह बस में सवार हो रहा था तो उसने बिना एक पल गंवाए उसका पीछा किया और उसे पकड़ने में सफल रही।

जानकारी के मुताबिक, बीच सड़क पर एक हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ। इसके बाद परिवार की सहमति और दोनों की मर्जी से भीमोरा मंदिर में विवाह संपन्न कराया गया। मगर इस दिलचस्प शादी की चर्चा हर ओर हो रही है। 

टॅग्स :Bareilly Policeuttar pradeshवेडिंगअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'