लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः सपा प्रमुख अखिलेश यादव का ट्वीट- ‘आज का ‘सांड समाचार’: सांड से जान बचाने के लिए पेड़ पर दो घंटे तक चढ़ा रहा किसान’, ‘सांड रक्षा पुलिस’ भी बनानी चाहिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2023 21:46 IST

सपा अध्यक्ष यादव ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘'आज का ‘सांड समाचार’ : सांड से जान बचाने के लिए पेड़ पर दो घंटे तक चढ़ा रहा किसान।’’ इसी में उन्होंने आगे लिखा है, ‘‘आज का ‘सांड विचार’ : उप्र में अब एक ‘सांड रक्षा पुलिस’ भी बनानी चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देरसड़ा क्षेत्र के संवरा गांव में हुई घटना के वीडियो क्लिप से ली गई एक तस्वीर भी साझा की है।पेड़ पर बैठे रहने का वीडियो पिछले तीन दिनों से सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल है।घटना पिछले बुधवार को रसड़ा तहसील क्षेत्र के संवरा पांडेयपुर की है।

बलियाः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को बलिया में एक किसान के सांड से बचने के लिए दो घंटे तक पेड़ पर फंस रहने की बात सामने आने के बाद व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि ‘‘उत्तर प्रदेश में अब एक ‘सांड रक्षा पुलिस’ भी बनानी चाहिए।’’

सपा अध्यक्ष यादव ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘'आज का ‘सांड समाचार’ : सांड से जान बचाने के लिए पेड़ पर दो घंटे तक चढ़ा रहा किसान।’’ इसी में उन्होंने आगे लिखा है, ‘‘आज का ‘सांड विचार’ : उप्र में अब एक ‘सांड रक्षा पुलिस’ भी बनानी चाहिए।’’ इस ट़वीट के साथ यादव ने बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र के संवरा गांव में हुई घटना के वीडियो क्लिप से ली गई एक तस्वीर भी साझा की है।

बलिया में सांड से जान बचाने के लिए एक किसान के दो घंटे तक पेड़ पर बैठे रहने का वीडियो पिछले तीन दिनों से सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल है। यह घटना पिछले बुधवार को रसड़ा तहसील क्षेत्र के संवरा पांडेयपुर की है।

पुलिस के अनुसार, पंडितपुरा गांव के एक किसान खखनु चौहान अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे कि तभी सांड उनके पीछे पड़ गया और जानवर से बचने के लिए उन्हें पेड़ पर चढ़ना पड़ा। स्थानीय लोगों को कहना है कि उक्त सांड आतंक का पर्याय बना हुआ है और अब तक कई लोगों को घायल कर चुका है।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि जनपद में निराश्रित पशुओं को गऊशाला में रखने का अभियान कुछ दिन पूर्व ही चलाया गया था और लगभग 800 गोवंशिय पशुओं को गऊशाला में रखवाया गया है। उन्‍होंने बताया कि संज्ञान में आया है कि एक सांड अभी भी खुले में है और उसकी वजह से लोगों को समस्याएं हो रही हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वह सांड को गऊशाला में रखवाना सुनिश्चित करें।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशलखनऊयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी