लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में विशेष अतिथि बनकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन करने आई गाय, वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: April 19, 2023 17:22 IST

इस दौरान उद्घाटन समारोह में आए मेहमानों को पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ स्वागत किया गया और उन्हें स्वादिष्ट खाना भी परोसा गया। 

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ में गाय ने किया रेस्टोरेंट का उद्घाटनलखनऊ का ये रेस्टोरेंट पूरी तरह से ऑर्गेनिक भोजन परोसेगा

लखनऊ:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक रेस्टोरेंट का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक गाय नए-नए रेस्तरां में विशेष अतिथि के रूप में पहुंची हुई है और उद्घाटन कर रही है।

इस दिलचस्प घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। 'ऑर्गेनिक फूड' यानी जैविक कृषि उत्पादों से बना भोजन मिलेगा। इस रेस्तरां का नाम "ऑर्गेनिक ओएसिस" है। 

इस दौरान उद्घाटन समारोह में आए मेहमानों को पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ स्वागत किया गया और उन्हें स्वादिष्ट खाना भी परोसा गया। 

गाय से ही क्यों कराया गया उद्घाटन 

रेस्तरां के मालिक पूर्व पुलिस उपाधीक्षक रह चुके हैं। उन्होंने गाय द्वारा ही रेस्टोरेंट का उद्घाटन कराने के पीछे का विशेष कारण बताया। उन्होंने कहा, "हमारी कृषि और अर्थव्यवस्था गायों पर निर्भर है, इसलिए हमने अपने रेस्तरां का उद्घाटन गौमाता से करवाया था।"

एएनआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गया को रेस्टोरेंट में लाया गया है। इस दौरान गाय ने पीले चमकीले रंग की पोशाक पहनी है और नए खुले रेस्टोरेंट में उसे घूमाया जा रहा है।

गाय को रेस्तरां के लोग रसोई की ओर ले जा रहे हैं। चूंकि हिंदू धर्म में गायों का एक विशेष महत्व है और उन्हें पवित्र जानवर के रूप में माना जाता और पूजा की जाती है।

रेस्टोरेंट में पूरी तरह मिलेगा ऑर्गेनिक खाना 

रेस्टोरेंट के संचालक का दावा है कि इसका सारा भोजन पूरी तरह से जैविक कृषि उत्पादों से बनाया जाता है। रेस्तरां के मालिक का दावा है कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भर अन्य प्रतिष्ठानों की तुलना में लोगों को भोजन में अधिक स्वाद मिलेगा। 

उनका मानना ​​है कि एक बार जब लोग ऑर्गेनिक ओएसिस में भोजन कर लेंगे, तो वे इसकी अधिक मांग करेंगे। यहां लोगों को सेहत से भरपूर और उचित दाम पर खाना मिलेगा। 

टॅग्स :लखनऊउत्तर प्रदेशगायवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'