लाइव न्यूज़ :

मथुरा प्रशासन की सराहनीय पहल?, शस्त्र लाइसेंस लेना है तो 10 पौधा लगाकर जीओ टैगिंग कराना अनिवार्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2025 14:54 IST

जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के हित में एक नया फैसला लेते हुए अब शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन करने, हस्तांतरण या नवीनीकरण कराने के लिए जिले में कहीं भी स्थित अपनी अथवा सार्वजनिक भूमि पर 10 पौधे लगाने की शर्त लगा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी पौधों के संरक्षण एवं हर प्रकार से रखरखाव की जिम्मेदारी भी आवेदनकर्ता की होगी।पौधे लगाने की पुष्टि के लिए आवेदक को पौधों की जीओ टैगिंग भी करानी होगी।पौधे लगाने के लिए हम सबको जागरूक होना होगा, तभी इनका संरक्षण हो सकता है।

मथुराः पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठी पहल करते हुए यहां के जिला प्रशासन ने शस्त्र लाइसेंस बनवाने, नवीनीकरण और हस्तांतरण के लिए पहले 10 पौधे लगाना, उन पौधों की जीओ टैगिंग कराना अनिवार्य कर दिया है। इतना ही नहीं, इन सभी पौधों के संरक्षण एवं हर प्रकार से रखरखाव की जिम्मेदारी भी आवेदनकर्ता की होगी।

जिला सूचना विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के हित में एक नया फैसला लेते हुए अब शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन करने, हस्तांतरण या नवीनीकरण कराने के लिए जिले में कहीं भी स्थित अपनी अथवा सार्वजनिक भूमि पर 10 पौधे लगाने की शर्त लगा दी है। पौधे लगाने की पुष्टि के लिए आवेदक को पौधों की जीओ टैगिंग भी करानी होगी।

उन्होंने कहा है कि यह शर्त शस्त्र लाइसेंस के लिए पूर्व की सभी शर्तों को भी मानने के साथ ही लागू होगी। इससे आवेदक अपनी आवश्यकतानुसार सुविधा तो पाएंगे ही, साथ ही वे जिले के पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी अपेक्षित योगदान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक अहम कदम होगा। पौधे लगाने के लिए हम सबको जागरूक होना होगा, तभी इनका संरक्षण हो सकता है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमथुराMathuraयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा