लाइव न्यूज़ :

चिकन बिरयानी गुलाब जामुन और पाव भाजी को पछाड़ते हुए समोसा बना इंडियन का सबसे पसंदीदा फूड, स्विगी ने किया यह चौंकादेने वाला खुलासा

By आजाद खान | Updated: December 22, 2021 17:26 IST

स्विगी ने अपने सालाना statEATstics रिपोर्ट के छठा संस्करण में चौंकादेने वाले खुलासे किए हैं। कंपनी का कहना है कि इस रिपोर्ट से यह पता चलता है कि इंडियन खाने को कितना पसंद करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्विगी की माने तो फलों और सब्जियों में टमाटर, केला, प्याज, आलू और हरी मिर्च टॉप5 में हैं। ऐप के मुताबिक, बिरयानी में भी चिकन बिरयानी (Chicken Biriyani) लोगों को अधिक पसंद आया है। स्विगी पर इंडिया का फेवरिट स्नैक्स समोसे के करीब 50 लाख ऑर्डर किए गए।

जहा हटके:भारत में लोग खाने के बहुत शौकिन हैं। यही कारण है कि देश में फूड डिलेवरी ऐप जैसे स्विगी और जोमैटो बहुत फेमस हैं। इन डिलेवरी ऐप के जरिए लोग देश के अलग अलग हिस्सों से डोसा से लेकर समोसा और खिचड़ी से लेकर बिरयानी तक हजारों डिशेज आर्डर करते हैं। ऐसे में फूड डिलेवरी ऐप स्विगी ने हाल में ही अपनी सालाना statEATstics रिपोर्ट का छठा संस्करण पेश की है जिसमें उसने खुलासा किया कि देश के लोग कौन-कौन ऐसे फूड को आर्डर करना ज्यादा पसंद करते हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने से कई ऐसे चौंकाने वाले फूड सामने आया है जिसको लोगों ने साल 2021 में खूब आर्डर किया है। 

इंडिया का फेवरिट स्नैक्स बना समोसा

स्विगी की माने तो, 2021 में सबसे ज्यादा जिस फूड या स्नैक्स को आर्डर किया गया है वह समोसा है। स्विगी के अनुसार, देश के लोगों ने समोसे के करीब 50 लाख ऑर्डर किए जो कि न्यूजीलैंड की पूरी आबादी के बराबर है। आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे की चिकन विंग्स की तुलना में समोसे को छह गुना अधिक ऑर्डर मिले हैं। वहीं सोमोसे के बाद लोगों ने पाव भाजी और गुलाब जामुन को भी खूब पसंद किया है। स्विगी की रिपोर्ट के आधार पर यह पता चला है कि इस साल लोगों ने पावभाजी के लिए 21 लाख ऑर्डर किए तो वहीं गुलाब जामुन भी 21 लाख ऑर्डर किया गया।  भारतीय क्रेजी है बिरयानी के लिए

स्विगी ने अपने इस रिपोर्ट में यह खुलासा किया कि बिरयानी देश के वासियों में अभी भी क्रेजी बना हुआ है। बिरयानी के प्रति लोगों की दीवानगी इस बात से ही साबित हो जाएगी कि पिछले साल के मुकाबले इस साल हर मिनट 115 आर्डर मिले हैं। ऐप ने यह दावा किया कि इस साल करीब 4.25 लाख लोगों ने अपना पहला ऑर्डर चिकन बिरयानी का किया है। 

इंडियन को पसंद है रात में ये स्नैक्स

ऐप की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल लोगों ने पॉपकॉर्न और फ्रेंच फ्राइज जैसे स्नैक्स भी जमकर आर्डर किए गए है। स्विगी के बताया कि फलों में टमाटर और केला ने बाजी मारी तो वहीं सब्जियों में टमाटर, प्याज, आलू और हरी मिर्च टॉप5 में रहें। वहीं अगर 2021 में पैकेज्ड फूड की बात करें तो इंस्टैंट नूडल्स के 14 लाख पैकेट, चॉकलेट के 31 लाख पैकेट और आइसक्रीम के 23 लाख टब का ऑर्डर किया गया है। 

टॅग्स :लुक बैक 2021अजब गजबभोजनवायरल वीडियोभारत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल