लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: चिड़ियाघर में मगरमच्छ को खाना खिलाने गई थी महिला संचालक, जानवर ने किया जोरदार हमला और फिर....देखें भयावह वीडियो

By आजाद खान | Updated: August 9, 2023 13:12 IST

वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा है कि "मैंने पहले भी कहा है, लोग गेटर्स के आसपास बहुत अधिक लापरवाह हो जाते हैं। आप किसी मगरमच्छ को पालतू नहीं बना सकते। इस उदाहरण में इसकी प्रवृत्ति खाने की थी।"

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है।वीडियो में एक मगरमच्छ चिड़ियाघर के महिला संचालक पर हमला करता दिख रहा है। जारी इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे और इसे खूब शेयर भी कर रहे है।

Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें चिड़ियाघर के एक संचालक पर एक मगरमच्छ ने हमला कर दिया था। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब शेयर भी कर रहे है। वीडियो को यूटा (यूएसए) के स्केल्स एंड टेल्स रेप्टाइल्स सेंटर का बताया जा रहा है जहां यह घटना घटी है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि चिड़ियाघर की एक महिला संचालक पर एक मगरमच्छ ने हमला कर दिया है। वीडियो में महिला संचालक मगरमच्छ को खाने खिलाने के लिए गई थी, ऐसे में उसने महिला पर हमला कर दिया और उसका हाथ अपने जबड़े में पकड़ लिया। 

इसके बाद मगरमच्छ महिला को बाढ़ के अंदर खींच लेता है और उसका शिकार करने की कोशिश करता है। इतने में वहां काफी हंगामा होता है और महिला को बचाने के लिए चिड़ियाघर का एक और अधिकारी आता है और मगरमच्छ पर कूद कर उस पर सो जाता है। काफी कोशिश के बाद जानवर महिला का हाथ छोड़ता है और अधिकारी उसे चकमा देकर बाढ़ से बाहर निकल जाता है। इस अधिकारी की पहचान टॉड क्रिस्टोफर के रूप में हुई है। 

क्या है पूरा मामला

इस क्लिप को ट्विटर पर @cctvidiots नामक एक ट्विटर आईडी से शेयर किया गया है। ऐसे में जब से इस वीडियो को अपलोड किया गया है तब से इसे 80 लाख बार देखा जा चुका है। यही नहीं इसे 68 हजार से भी ज्यादा इसे लाइक्स भी मिल चुके है। 

वीडियो को देख कई यूजर्स ने इस पर कमेंट्स भी किया है। एक यूजर ने लिखा है कि "मैंने पहले भी कहा है, लोग गेटर्स के आसपास बहुत अधिक लापरवाह हो जाते हैं। आप किसी मगरमच्छ को पालतू नहीं बना सकते। इस उदाहरण में इसकी प्रवृत्ति खाने की थी।" एक और यूजर ने अधिकारी की तारीफ करते हुए लिखा है कि "बहादूर आदमी।"

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोUSAसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी