लाइव न्यूज़ :

Urfi Javed: क्या पुलिस ने किया उर्फी जावेद को गिरफ्तार?, जानिए सच्चाई, Video Viral

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 3, 2023 09:56 IST

एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने कथिततौर पर उर्फी जावेद को अश्लीलता फैलाने और भड़काऊ कपड़े पहनने के लिए शुक्रवार की सुबह हिरासत में ले लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस ने कथिततौर पर उर्फी जावेद को अश्लीलता फैलाने के आरोप में हिरासत में लिया सोशल प्लेटफॉर्म पर द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में दिखाया गया है उर्फी हिरासत में हैंमहिला पुलिस अधिकारी ने उर्फी से कहा कि इतने छोटे-छोटे कपड़े कौन पहनकर कौन घुमता है?”

मुंबई: क्या सोशल मीडिया की सेंसेशन गर्ल उर्फी जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है? जी हां, एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने कथिततौर पर उर्फी जावेद को अश्लीलता फैलाने और भड़काऊ कपड़े पहनने के लिए शुक्रवार की सुबह हिरासत में ले लिया है।

सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में दिखाया गया है कि उर्फी को सुबह कथित तौर पर पुलिस अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। वीडियो में एक महिला पुलिस अधिकारी उर्फी को अपने साथ पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहती है। जब उर्फी ने हिरासत में लिए जाने का कारण पूछा तो महिला पुलिस अधिकारी ने कहा, “इतने छोटे-छोटे कपड़े कौन पहने कौन घुमता है?”

खबरों के मुताबिक उर्फी को कॉफी रन के लिए डेनिम पैंट के साथ बैकलेस लाल टॉप पहने देखा गया था। जब उर्फी ने पुलिस अधिकारी से दोबारा हिरासत में लेने का कारण पूछा तो अधिकारियों ने उन्हें पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहा। 

महिला पुलिस अधिकारियों ने उर्फी जावेद की बांहें पकड़ लीं और उन्हें हिरासत में ले लिया। हालांकि लोकमत समाचार घटना के समय या वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी वीडियो की सत्यता को लेकर असमंजस में हैं। कई लोगों का तो यह कहना है कि उर्फी ने मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए खुद से मजाक किया है। वहीं कुछ का कहना है कि यह उर्फी का नया प्रैंक है।

मालूम हो कि हाल ही में उर्फी अपने फैशन के कारण मुसीबत में पड़ गई थी। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने उर्फी के खिलाफ उनके फैशन को लेकर बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी। इसके तुरंत बाद उर्फी पुलिस स्टेशन पहुंच गईं।

वैसे उर्फी जावेद को अक्सर उनके फैशन विकल्पों के कारण ट्रोल किया जाता है लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

टॅग्स :उर्फी जावेदमुंबई पुलिसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो