लाइव न्यूज़ :

योगीजी के जाने में सिर्फ 1 दिन और बचा है, अभिनेता ने किया ट्वीट तो यूजर ने याद दिलाया पुराना वादा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2022 14:36 IST

अभिनेता कमाल आर खान यानी केआरके ने ट्विटर पर लिखा है कि योगी जी को जाने में बच एक दिन और बचे हैं। गौरतलब है कि 10 मार्च को यूपी चुनाव के नतीजे आने हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे 10 मार्च को यूपी समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगेअभिनेता कमाल आर खान ने ट्वीट किया कि योगीजी को जाने में सिर्फ 1 दिन और बचे हैंकेआरके ने इससे पहले कहा था कि अगर योगी जी जीत जाते हैं तो वह कभी भी भारत लौटकर नहीं आएंगे

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजें आने में सिर्फ 1 दिन बचे हैं। 10 मार्च को पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड, गोवा सहित सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजे आ जाएंगे। पांचों राज्यों में सबकी निगाहें उत्तर प्रदेश पर है। क्या यहां फिर से योगी अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब होते हैं या फिर अखिलेश यादव वापसी कर रहे हैं। फिलहाल इन्हीं कायासों के बीच सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी की हार को लेकर आश्वस्त अभिनेता कमाल आर खान यानी केआरके ने एक के बाद एक ट्वीट किए हैं। कमाल खान ने ट्विटर पर लिखा है कि योगी जी को जाने में बच एक दिन और बचे हैं। ये ट्वीट कर वे ट्रोल भी हो रहे हैं। यूजर केआरके के उस पुराने ट्वीट की याद भी दिला रहे हैं जिसमें उन्होंने वादा किया था कि अगर 10 मार्च को यूपी में भाजपा सत्ता में आती है तो वह कभी भी भारत लौटकर नहीं आएंगे। गौरतलब है कि केआरके इस वक्त दुबई में रह रहे हैं।

केआरके ने ट्वीट में लिखा, बस अब सिर्फ एक दिन और बचा है, योगी जी के जाने में। बाय बाय योगी जी। केआरके के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने उनके पुराने ट्वीट का स्क्रीन शॉट साझा करते हुए लिखा, बस एक दिन बचा है खान साहब को अपना किया हुआ वादा निभाने को। एक यूजर ने अखिलेश यादव के मीम साझा किया जिसमें लिखा है- नहीं आ रहे बाइस में कोशिश करेंगे सत्ताइस में।

एक ने लिखा केआरके जी, इस वक्त आप बिल्कुल गलत हैं। योगी कम से कम 247 सीटें जीत रहे हैं, इस ट्वीट का स्क्रीन शॉट लेकर रख लो।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकमाल आर खानयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा