लाइव न्यूज़ :

'इंशा अल्लाह हम भारत के मुसलमानों को सियासी ताकत बनाएंगे,' ओवैसी ने किसे जवाब देते हुए कही ये बात, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: November 2, 2021 14:30 IST

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी न कहा है कि वे भारत में मुसलमानों को एकजुट कर उन्हें सियासी ताकत बनाना चाहते हैं।

Open in App

सहारनपुर: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां अपनी तैयारी में जुट गई हैं। यूपी चुनाव में इस बार हाथ आजमाने जा रही ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी सूबे में प्रचार में जुट गए हैं। ओवैसी ने सोमवार को सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तमाम पार्टियों पर निशाना साधा।

ओवैसी ने आरोप लगाया कि सभी पार्टियों ने मुस्लमानों को बस वोट बैंक समझा। इसी क्रम में ओवैसी ने राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के जयंत चौधरी को भी निशाने पर लिया। जयंत चौधरी पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा, 'वह मुझे फिल्म स्टार कहते हैं लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि चौधरी चरण सिंह ने जो काम जाटों के लिए किया, उन्हें सियासी ताकत बनाया, वही काम मैं भी मुसलमानों के लिए करना चाहता हूं।'

ओवैसी के इस बयान को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी सोशल मीडिया पर आ रही है। कुछ लोगों ने इसका समर्थन किया तो कुछ यूजर्स ने आलोचना भी की।

ओवैसी इससे पहले मेरठ, मुजफरनगर में भी जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। ओवैसी ने कहा है कि यूपी में वह कुछ अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन में कम से कम 10 सीटों पर उम्मीदवार उतार सकते हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअसदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमभारतीय जनता पार्टीजयंत चौधरीराष्ट्रीय लोक दल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारतउत्तर प्रदेश चुनावों से पहले जद(यू) के पूर्व नेता के.सी. त्यागी आरएलडी में हुए शामिल | Video

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो