लाइव न्यूज़ :

बलरामपुरः बिहार की रहने वाली बंदी माया देवी ने बच्चे को जन्म दिया, जेल प्रशासन ने फूलों की सजावट और लोक गीतों के साथ मनायी छठी का उत्सव, जानिए

By भाषा | Updated: August 28, 2022 14:57 IST

उत्तर प्रदेशः जेल में महिलाओं के बैरक को फूलों से सजाया गया, लोक गीत गाये गए, लोगों ने जच्चा-बच्चा को पालना, खिलौने और कपड़े आदि उपहार में दिए।

Open in App
ठळक मुद्देजेल के कर्मचारियों ने गर्भावस्था के दौरान पूरी देखभाल की। अपने गर्भावस्था और प्रसव को लेकर चिंतित थी, लेकिन अभी बहुत खुश है। जच्चा-बच्चा को घर जैसा माहौल देने के लिए शुक्रवार की शाम छठी की पूजा की गई।

बलरामपुरः जिला जेल में एक बंदी ने बच्चे को जन्म दिया, जिसकी छठी जेल प्रशासन ने फूलों की सजावट और लोक गीतों के साथ मनायी। जेल अधीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि बिहार की रहने वाली बंदी माया देवी को जब जेल लाया गया, वह गर्भवती थीं।

जेल के कर्मचारियों ने गर्भावस्था के दौरान उनकी पूरी देखभाल की। देवी ने 19 अगस्त को जेल के मेडिकल अफसर रत्नासेन की देखरेख में जेल के अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। अधिकारी ने बताया कि जच्चा-बच्चा को घर जैसा माहौल देने के लिए शुक्रवार की शाम छठी की पूजा की गई।

जेल में महिलाओं के बैरक को फूलों से सजाया गया, लोक गीत गाये गए, लोगों ने जच्चा-बच्चा को पालना, खिलौने और कपड़े आदि उपहार में दिए। देवी ने कहा कि उसे कभी नहीं लगा था कि जेल में उसकी इतनी देखभाल होगी, वह अपने गर्भावस्था और प्रसव को लेकर चिंतित थी, लेकिन अभी बहुत खुश है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबिहारजेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो