लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम परिवार ने हॉल बुक न कर पाने वाली हिंदू लड़की की शादी के लिए दिया अपना घर, उपहार में दी सोने की चेन, पेश की नई मिसाल

By अनिल शर्मा | Updated: April 25, 2022 12:11 IST

मुस्लिम परिवार राजेश की भतीजी की शादी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा। परवेज और उनके परिवार ने मंडप स्थापित करने का काम देखा।

Open in App
ठळक मुद्देआजमगढ़ के अलवाल मोहल्ले की रहने वाली पूजा चौरसिया के पिता का कोविड के दौरान निधन हो गया थापूजा के परिवार के पास शादी समारोह के लिए हॉल बुक करने के पैसे नहीं थेमुस्लिम पड़ोसी परवेज ने पूजा की शादी के लिए अपना घर दिया और बारातियों का स्वागत किया

आजमगढ़ः यहां एक मुस्लिम परिवार ने रमजान के इस महीने में एक हिंदू लड़की के विवाह समारोह का आयोजन करने के लिए अपना घर दे दिया। पूजा नाम की इस हिंदू लड़की के पिता की कोविड के दौरान मौत हो गई थी। आर्थिक रूप से पिछड़े पूजा के परिवार के पास विवाह के लिए हॉल बुक करने के पैसे नहीं थे। उसके अपने घर में भी इतनी जगह नहीं थी कि वह विवाह का पूरा कार्यक्रम संपन्न करा पाए।

आजमगढ़ के अलवाल मोहल्ले में छोटे से घर में रहने वाले राजेश चौरसिया ने बताया कि भतीजी पूजा की शादी 22 अप्रैल तय थी। इस बारे में उसने अपने मुस्लिम पड़ोसी परवेज के पास पहुंचा और पूरी परेशानी बताई। उसने बिना किसी झिझक अपने घर के आंगन में शादी करने को कहा। 

मुस्लिम परिवार राजेश की भतीजी की शादी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा। परवेज और उनके परिवार ने मंडप स्थापित करने का काम देखा। जगह को सजाया और मेहमानों के बैठने की व्यवस्था की।

शादी के दिन परवेज ने अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शादी की पार्टी का स्वागत किया। वहीं परवेज के घर की महिलाओं ने अन्य महिलाओं के साथ शादी के गीत गाए। मुस्लिम परिवार ने पारंपरिक भोजन की भी मेजबानी की और शादी के बाद मेहमानों को उपहार दिए। चौरसिया ने कहा, बारात लौटने से पहले परवेज ने दूल्हे को सोने की चेन भेंट की। उन्होंने मेहमानों के साथ ऐसा व्यवहार किया जैसे पूजा उनकी अपनी बेटी है।

परवेज की पत्नी नादिरा ने कहा कि पूजा और उनकी मां अक्सर उनके घर जाते थे और उनके साथ परिवार का सदस्य जैसा व्यवहार किया जाता था।

टॅग्स :आजमगढ़उत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'