लाइव न्यूज़ :

यूपी के 2 फीट के अजीम की मुराद हुई पूरी, 3 फीट की बुशरा से हुआ निकाह, दुल्हन ढूंढने में यूपी सीएम, अखिलेश यादव समेत पुलिस से मांगी थी मदद

By अनिल शर्मा | Updated: November 3, 2022 11:16 IST

2 फीद कद के अजीम मंसूरी बारात के साथ हापुड़ पहुंचे जहां उन्होंने तीन फीट की बुशरा के साथ निकाह किया।

Open in App
ठळक मुद्दे अजीम मंसूरी पिछले डेढ़ साल से शादी के लिए परेशान थे।शादी के लिए वे कोतवाली पहुंच गए थे और पुलिस से अपने अम्मी-अब्बू को मनाने को कहा था।इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी गुहार लगाई थी।

शामलीः उत्तर प्रदेश में शामली के रहनेवाले 2 फीट कद के अजीम मंसूर की आखिर मुराद पूरी हो गई। बुधवार को 27-वर्षीय अजीम ने हापुड़ में शादी कर ली। लंबे समय से अजीम दुल्हन की तलाश में थे। अजीम की दुल्हन की लंबाई भी लगभग उनके जितनी ही है। शादी न हो पाने के बाद मंसूर दुल्हन ढूंढने में मदद मांगते हुए पुलिस के पास पहुंच गए थे और उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी खत लिखा था।

बता दें कि अजीम मंसूरी पिछले डेढ़ साल से शादी के लिए परेशान थे। छोटे कद की वजह से कोई दुल्हन नहीं मिल पा रही थी। इस बात से वे काफी परेशान रहते थे। दुल्हन ढूंढने के लिए वे पुलिस तक की मदद मांगी। वे कोतवाली पहुंच गए थे और पुलिस से अपने अम्मी-अब्बू को शादी के लिए मनाने को कहा था।

अजीम ने पुलिस अधिकारी से कहा था कि सर आप पुलिस की हूटर वाली गाड़ी बुला लो और मेरे साथ घर पर चलो। मेरे अब्बू-अम्मी से मेरी शादी कराने के लिए सिफारिश कर दो। मैं आपका यह अहसान मैं जिंदगी भर नहीं भूलूंगा।  इसके अलावा उन्होंने अपनी शादी करवाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से भी गुहार लगाई थी जिसका वीडियो वायरल हुआ था। यही नहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव तक से भी शादी के लिए गुहार लगाई थी। अब छोटे कद के मंसूरी की ख्वाहिश पूरी हो चुकी है। अब वे काफी खुश हैं। अजीम मंसूरी का निकाह तीन फीट की बुशरा के साथ हुआ है।

 

टॅग्स :शामलीउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?