लाइव न्यूज़ :

नंगे बदन मंत्री के आवास पर पहुंचे बेरोजगार, बोले- 'मंत्री जी, नौकरी का नियुक्ति पत्र दे दीजिए', पुलिस ने लाठियों से खदेड़ा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 11, 2022 18:42 IST

अर्धनग्न होकर नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे अभ्यर्थियों की मांग थी कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 2200 खाली पदों पर मंत्री रामसूरत राय के द्वारा भरे जाने का आश्वासन देने के बाद भी इन पदों पर अब तक कोई नियुक्ति नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देअभ्यर्थियों ने शर्ट उतार कर मंत्री रामसूरत राय और नीतीश कुमार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगायेबेरोजगार युवक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में नियुक्ति को लेकर 2 सालों से आंदोलन कर रहे हैंपुलिस ने बल प्रयोग करते हुए अभ्यर्थियों को किसी तरह से मंत्री रामसूरत राय के आवास से हटाया

पटना:बिहार की राजधानी में सड़कों पर नौकरी मांगने के लिए बेरोजगारों की ऐसी फौज निकली, जिसे देखकर हर कोई सकते में आ गया था। भू राजस्व विभाग में नौकरी के लिए मंत्री जी को आश्वासन देना उस समय भारी पड़ गया जब करीब सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थियों ने मंत्री रामसूरत राय के आवास पर नंगे बदन जमकर प्रदर्शन किया।

अर्धनग्न होकर नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे अभ्यर्थियों की मांग थी कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 2200 खाली पदों पर मंत्री रामसूरत राय के द्वारा भरे जाने का आश्वासन देने के बाद भी इन पदों पर अब तक कोई नियुक्ति नहीं हुई है। इस कारण से अभ्यर्थियों ने शर्ट उतार कर हाथों में तख्ती लेकर मंत्री रामसूरत राय और नीतीश कुमार के नाम मुर्दाबाद के नारे लगाये।

जानकारी के मुताबिक बेरोजगार युवक इस विभाग में बीते 2 साल से नियुक्ति को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। दरअसल बिहार सरकार ने साल 2019 में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अमीन, कानूनगो, सर्वेक्षण लिपिक और अन्य 6325 पदों पर निकाली गयी।

परीक्षा के बाद 5 हजार अभ्यर्थी में 3 हजार अभ्यर्थियों को नौकरी दे दी गई, वहीं 2 हजार प्रतिक्षारत रख दिया गया। यही अभ्यर्थियों नियुक्त की मांग के संदर्भ में मंत्री रामसूरत राय के आवास पर पहुंचे।

जब मंत्री जी ने आवास से बेरोजगार युवाओं से वार्ता नहीं की तो उन्होंने आवास की घेरबंदी कर ली और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए इन्हें किसी तरह से मंत्री के आवास से हटाया।

इसके बाद ये सभी विपक्षी नेता लालू यादव के आवास पर पहुंच गये, लेकिन अभ्यर्थियों को यहा भी निराशा हाथ लगी और लालू यादव के आवास से भी इन्हें कोई संदेश नहीं दिया गया। जिसके बाद मायूस होकर ये अभ्यर्थी अपने घरों को लौट गये। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारबिहार समाचारपटनालालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल